National Sports Awards Announced/Image Credit: X Handle
National Sports Awards Announced: नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के अनुसार, इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए 17 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया गया है। फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित किया गया है।
चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। (National Sports Awards Announced) वह भारत की प्रमुख महिला चेस खिलाड़ियों में शामिल हैं।
National Sports Awards Announced: एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। वह हाई जंप के साथ डेकाथलॉन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन में मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास बनाया था।
बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दोनों महिला डबल्स में भारत की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं। (National Sports Awards Announced)
इन्हें भी पढ़ें:-