LIVE NOW
Today India Live Update 6 July: मैक्सिको में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 27 लोगों की दर्दनाक मौत

Ads

Today India Live Breaking: मैक्सिको में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 27 लोगों की दर्दनाक मौत!

  •  
  • Publish Date - July 6, 2023 / 07:26 AM IST,
    Updated On - February 7, 2025 / 02:10 PM IST
The liveblog has ended.

मैक्सिको। bus accident in Mexico मैक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक में एक साल का बच्चा भी शामिल है। जबकि 17 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: आंध्रप्रदेश के सीएम ने की PM मोदी से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई खास चर्चा 

bus accident in Mexico जानकारी के अनुसार, बस मैक्सिको सिटी से ओक्साका के योसनडुआ की तरफ जा रही थी, जब मगडालेना पेनास्को गांव के पास हादसा हुआ। इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की। मृतकों में 13 पुरुष, 13 महिलाएं और एक साल का बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतकों ये आंकड़ा शुरुआती है। ये बढ़ भी सकता है।

Read More: सूर्य की तरह चमकेगा इन पांच राशि वालों का भाग्य, गुरु की कृपा से होगी पैसों की बारिश 

ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने दुर्घटना पर दुख जताया है। वहीं विभिन्न एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने सरकार, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सुरक्षा, कल्याण, टेक्वियो और समावेशन, नागरिक सुरक्षा, साथ ही डीआईएफ के सचिवों को सटीक निर्देश दिए हैं ताकि वे मौके पर पहंचे और इस भयानक दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद करें।”

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

The liveblog has ended.