Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026
नई दिल्ली: बिना किसी बहस के दो बिल पास होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही बुधवार 12 अगस्त 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Today Live Breaking News and Updates 11 August 2026: सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई को मौत की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें सीरिया के 14 साल लंबे संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों और युद्ध अपराधों के लिए सुनाई गई। इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे। उन्हें अदालत में उनकी अनुपस्थिति में यह सजा सुनाई गई।
इसी मामले में असद के ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई, क्योंकि उन्होंने दक्षिणी प्रांत दारा में उस कार्रवाई का नेतृत्व किया था, जिसके कारण विद्रोह और बाद में गृह युद्ध शुरू हुआ।
भोपाल: मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकहित के कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दे रहे है।
आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में शुरू हो गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी। भोपाल विदिशा फोरलेन मार्ग निर्माण कार्य प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी की तरफ कदम बढ़ाएगा। यह प्रोजेक्ट धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सांची स्तूप, संग्रहालय, अशोक स्तम्भ, उदयगिरि की गुफाओं जैसे स्थल इस मार्ग पर मौजूद हैं।
लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज रांची बंद का ऐलान किया है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच हो। राज्य सरकार मामले की CID जांच करा रही है और जांच ED को भी सौंपी गई है। हालांकि, CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है।
बता दें कि सोमवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। (JPSC JSSC Exam Controversy) सोमवार को छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए 2 से 3 बार लाठीचार्ज भी की। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन (पानी की बौछारों) और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र वहां से नहीं हटे और पुलिस के उसी पानी के नीचे हाथ उठाकर, गमछा लहराते हुए झूमकर नाचने लगे! इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। जिसें कुछ छात्रों के सिर पर चोट भी आई।