Deepti Gaur Mukerjee: उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव बनाई गई दीप्ति गौड़ मुखर्जी, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी

Deepti Gaur Mukerjee: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है।

Deepti Gaur Mukerjee: उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव बनाई गई दीप्ति गौड़ मुखर्जी, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी

Deepti Gaur Mukerjee/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 11, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: August 11, 2026 12:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्र सरकार ने दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है।
  • सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।
  • दीप्ति गौड़ मुखर्जी पहले कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

Deepti Gaur Mukerjee: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले वह कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी के तहत अब वह उच्च शिक्षा से जुड़े नीतिगत और प्रशासनिक मामलों में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे पहले NEET विवाद के बीच नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन करीब एक महीने के भीतर ही सरकार ने यह बदलाव कर दिया।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में काम कर चुकी है दीप्ति गौड़ मुखर्जी

दीप्ति गौड़ मुखर्जी को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में काम करने का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी काम किया। (Deepti Gaur Mukerjee) वर्ष 2025 में जनजातीय विकास के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में उन्होंने भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान की पहल की सराहना की थी। उन्होंने नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और समुदाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने की जरूरत पर जोर दिया था।

सीएसआर और डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर दिया था सुझाव

Deepti Gaur Mukerjee: मुखर्जी ने CSR और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर इस्तेमाल को लेकर भी सुझाव दिए थे। उन्होंने CSR से जुड़े सरकारी और कॉरपोरेट प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल के लिए CSR एक्सचेंज को नए रूप में विकसित करने की बात कही थी। उनका मानना था कि ऐसे प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराने, सहयोग के अवसर तलाशने और योजनाओं के प्रभाव को साझा करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने विकास से जुड़े कार्यक्रमों में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को भी जरूरी बताया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.