LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: श्रमिक महासम्मेलन में श्रमिकों के लिए सीएम साय ने की 3 बड़ी घोषणाएं

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: श्रमिक महासम्मेलन में श्रमिकों के लिए सीएम साय ने की 3 बड़ी घोषणाएं

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: श्रमिक महासम्मेलन में श्रमिकों के लिए सीएम साय ने की 3 बड़ी घोषणाएं

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026

Modified Date: September 17, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: September 17, 2026 8:50 am IST

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026 रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन 2026 में श्रमवीरों का सम्मान करेंगे। ये कार्यक्रम बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है, उनके साथ उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।

सीएम साय ने श्रमिकों के लिए की 3 बड़ी घोषणा

  1. श्रमिकों के लिए बनेगा श्रमिक जन सुविधा केंद्र
  2. श्रमिकों के लिए ई बाइक खरीदने सहायता योजना शुरू होगी
  3. असंगठित क्षेत्र के मजदूर को ई रिक्शा पर अनुदान राशि 1 लाख मिलेगी, पहले इन्हें 50 हजार का मिल था अनुदान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 17 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक-इको सिस्टम का निर्माण’ थीम पर आधारित है।

600 से अधिक कंपनियां ले रही हैं भाग

सेमीकॉन इंडिया 2026 में 600 से अधिक कंपनियां भाग लिया है और लगभग 50,000 आगंतुक शामिल हुए हैं। इनमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से अधिक अधिकारी और 150 से अधिक वक्ता शामिल हुए हैं। प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले 6 कंट्री पवेलियन, साथ ही 12 स्टेट बूथ, एक स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन हैं।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।