BJP Councillor Resignation: बीजेपी को तगड़ा झटका, एक साथ 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र, जानें किस बात को लेकर जताई नाराजगी

BJP Councillor Resignation: बीजेपी को तगड़ा झटका, एक साथ 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र, जानें किस बात को लेकर जताई नाराजगी

BJP Councillor Resignation: बीजेपी को तगड़ा झटका, एक साथ 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र, जानें किस बात को लेकर जताई नाराजगी

BJP Councillor Resignation | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: September 17, 2026 12:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा को बड़ा झटका
  • 8 पार्षदों का इस्तीफा
  • विकास कार्यों पर नाराजगी

रायगढ़: BJP Councillor Resignation छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां एक साथ नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। (Raigarh BJP Crisis) नाराज सभी पार्षदों ने जिला भाजपा अध्यक्ष को त्याग पत्र भी भेज दिया है।

जानें किस बात से नाराज है पार्षद

BJP Councillor Resignation दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपति की कार्य प्रणाली से सभी पार्षद नाराज है। बताया जा रहा है कि विकास कार्य नहीं होने की वजह से सभी पार्षद पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। जिसकी वजह से सभी पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है।

15 पार्षदों वाली पुसौर नगर पंचायत में बीजेपी बहुमत में

खास बात ये है कि 15 पार्षदों वाली पुसौर नगर पंचायत में बीजेपी बहुमत में है। ऐसे में एक साथ 8 पार्षदों के इस्तीफे से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अब इन इस्तीफों के बाद पार्टी और नगर पंचायत स्तर पर आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।