Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू, दो घंटे से ज्यादा चली पहले दौर की बातचीत
Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू, दो घंटे से ज्यादा चली पहले दौर की बातचीत
Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026
Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: इस्लामाबाद: ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता के लिए शनिवार तड़के पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की उम्मीद के साथ दुनिया भर की नजरें इस वार्ता पर टिकी हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में वार्ता करेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी अपने वक्तव्य में अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों को भी ‘टैग’ किया था।
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शुरू होने वाली ‘इस्लामाबाद वार्ता’ में हिस्सा लेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद रवाना हुआ।
Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि ईरान के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार, ‘नेशनल असेंबली’ के अध्यक्ष अयाज सादिक, रक्षा बलों के प्रमुख एवं थल सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर तथा गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी ने उसका स्वागत किया।
विदेश कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘इस्लामी गणराज्य ईरान से ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज इस्लामाबाद वार्ता में भाग लेने के लिए पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।’’
#WATCH | IMPROVED QUALITY | Pakistan: US Vice President JD Vance arrived in Islamabad for peace talks with Iran.
(Video Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/VZXLCxs9ab
— ANI (@ANI) April 11, 2026
कोलकाता: Today Live Breaking News and Updates 11 April 2026 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने के लिए धुंआ धार चुनाव प्रचार कर रही है।
Today Live Breaking News and Updates 11 April 2026 इसी बीच आज पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी आज कटवा, जंगीपुर, दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे। इसके अलावा मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले परिवार से भी मिलेंगे।
इन्हें भी पढ़े:-
- Daily Wages Employees Regularization: यहां के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण?.. बिलासपुर हाईकोर्ट ने दिए 4 महीने के भीतर फैसला लेने के निर्देश..
- Vande Bharat: शाह का ‘पत्र’, ममता का ‘मंत्र’, बंगाल में किसका चलेगा तंत्र, भाजपा ने जारी किया भरोसे का पत्र, क्या मिल गया ममता बनर्जी के लक्ष्मी भंडार’ का तोड़?
- CM Mohan Yadav Bhopal News : कोदो-कुटकी के स्वाद से लेकर सिकल सेल की जांच तक, जानें बालाघाट में क्या बड़ा करने जा रहे हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

Facebook


