LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: ईरान-अमेरिका का डेलिगेशन पहुंचा इस्लामाबाद.. सीजफायर के बाद स्थाई युद्धविराम पर होगी वार्ता.. लेकिन अपने शर्तों पर कायम दोनों देश..

Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: ईरान-अमेरिका प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा, सीजफायर के बाद वार्ता शुरू, दोनों देश अपनी शर्तों पर कायम

Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: ईरान-अमेरिका का डेलिगेशन पहुंचा इस्लामाबाद.. सीजफायर के बाद स्थाई युद्धविराम पर होगी वार्ता.. लेकिन अपने शर्तों पर कायम दोनों देश..

Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026

Modified Date: April 11, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: April 11, 2026 9:06 am IST

Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: इस्लामाबाद: ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता के लिए शनिवार तड़के पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की उम्मीद के साथ दुनिया भर की नजरें इस वार्ता पर टिकी हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में वार्ता करेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी अपने वक्तव्य में अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपतियों को भी ‘टैग’ किया था।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शुरू होने वाली ‘इस्लामाबाद वार्ता’ में हिस्सा लेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद रवाना हुआ।

Today Live Breaking News and Updates 11th April 2026: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि ईरान के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार, ‘नेशनल असेंबली’ के अध्यक्ष अयाज सादिक, रक्षा बलों के प्रमुख एवं थल सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर तथा गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी ने उसका स्वागत किया।

विदेश कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘इस्लामी गणराज्य ईरान से ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज इस्लामाबाद वार्ता में भाग लेने के लिए पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।’’


कोलकाता: Today Live Breaking News and Updates 11 April 2026 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने के लिए धुंआ धार चुनाव प्रचार कर रही है।

Today Live Breaking News and Updates 11 April 2026 इसी बीच आज पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी आज कटवा, जंगीपुर, दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे। इसके अलावा मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले परिवार से भी मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।