CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने की लाइजनिंग अफसर की तैनाती.. मिडिल-ईस्ट संकट के बीच फंसे स्थानीय लोगों को मिलेगी मदद..

Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026: मिडिल ईस्ट संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की मदद और सुरक्षित वापसी के लिए लाइजन ऑफिसर नियुक्त किया।

Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने की लाइजनिंग अफसर की तैनाती.. मिडिल-ईस्ट संकट के बीच फंसे स्थानीय लोगों को मिलेगी मदद..

Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026

Modified Date: March 11, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: March 10, 2026 9:03 am IST

Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026: रायपुर: मिडिल-ईस्ट का समूचा क्षेत्र इन दिनों भीषण युद्ध की चपेट में है। एक दर्जन से ज्यादा देशों में हालात बेहद खराब हैं। खासकर ईरान और इजरायल के बीच जारी इस सीधी जंग में अब तक हजारों की संख्या में वहां के रहवासी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

ऐसे में अलग-अलग देशों की सरकारें अपने प्रवासियों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। बात भारत की करें तो मध्य-पूर्व में बड़ी संख्या में भारतीय अस्थायी तौर पर निवासरत हैं। इनमें मजदूर से लेकर व्यवसायी और स्टूडेंट्स शामिल हैं। केंद्र सरकार उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए राज्यों की सरकारें केंद्र से सतत संपर्क बनाए हुए हैं और प्रभावितों से संपर्क में हैं।

Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026: वहीं बात छत्तीसगढ़ की करें तो राज्य की साय सरकार ने इस मामले पर गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाई है। साय सरकार ने मिडिल-ईस्ट से जुड़े किसी भी समस्या के समाधान या नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए लाइजन ऑफिसर के तौर पर दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में तैनात महिला अफसर लेखा अजगल्ले को नोडल अफसर नियुक्त किया है। देखें आदेश


Today Live Breaking News and Updates 10 March 2026 लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए जमकर नारेबाजी की। विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच ही पीठासीन संध्या राय ने सदन की कार्यवाही जारी रखी। हंगामा बढ़ा और अंत में पीठासीन को कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी

पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की

आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया

यह भी देखें:-

प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने में विफल रहने पर दो प्रमोटर पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना

एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के लिए 60 उड़ानें संचालित करेंगी

सड़क के लिए बिना अधिग्रहण ला मार्टिनियर की जमीन लेने के प्रयास का आरोप

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।