Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में हादसा.. अब तक 10 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, राज्य सरकार ने दिए जाँच के आदेश
Live Breaking News and Latest Updates 14th April 2026: सक्ति वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 10 मौतें, करीब 50 मजदूर गंभीर रूप से घायल।
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: सक्ती : जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के बॉयलर में जोरदार ब्लास्ट के बाद बड़े पैमाने पर मजदूर घायल हुए है। सूत्रों की मानें तो इस हादसे में वहां काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि कर दी है। वही करीब 50 लेबर गंभीर तौर जख्मी बताये जा रहे है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ के जिंदल अस्पताल रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसर सदल-बल मौके पर मौजूद है। यहाँ युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बॉयलर में हुए ब्लास्ट की वजह अभी सामने नहीं आई है।
वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 40 मजदूर झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप
Vedanta Power Plant Accident News | #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | #VedantaPowerPlant | @CG_Police https://t.co/lpHAdALOy8
— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
जाँच के दिए गए है निर्देश
वही इस मामले में प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान सामने आया है। IBC24 से कहा कि, दोषियों पर श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी साथ ही घायलों और मृतकों को सरकार मुआवजा देगी। उन्होंने मामले में जांच के दिए निर्देश दे दिए है।
डॉ महंत ने की अफसरों से बात
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: वही इस भीषण दुर्घटना के बाद क्षेत्री विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने जिले के कलेक्टर और एसपी से फ़ोन पर चर्चा करते हुए हालत की जानकारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि, “सक्ति जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई हालिया घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मैंने तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।”
डॉ महंत ने आगे बताया कि, प्रशासन को कड़े निर्देश दिये गए है। उन्होंने घायलों को त्वरित और सर्वोत्कृष्ट उपचार देने, घटना की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जाँच और प्रभावित परिवारों को अविलंब सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है। डॉ महंत ने कहा कि, हमारे श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सक्ति जिला स्थित वेदांता प्लांट में हुई हालिया घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मैंने तत्काल सक्ति जिले के कलेक्टर और एसपी से फोन पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
प्रशासन को दिए गए कड़े निर्देश दिये है..
• घायलों को त्वरित और सर्वोत्कृष्ट… pic.twitter.com/2BcPAmOgDK— Dr. Charan Das Mahant (@DrCharandas) April 14, 2026
सीएम साय ने भी दी प्रतिक्रिया
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: इस पूरे हादसे पर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, घटना दुखद है इस दुख की घड़ी में मृतक और घायलों के परिवार वालों साथ हमारी पूरी संवेदना है। इसकी जांच होगी और जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: बिहार के सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। वही जानकारी के मुताबिक़ अबतक राज्य के डिप्टी सीएम रहें भाजपा नेता सम्राट चौधरी कल यानी बुधवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
इस्तीफे के बाद किया ट्वीट
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: अपने इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।”
उन्होंने आगे लिखा, “इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”
Today Live Breaking News and Updates 14th April 2026: नीतीश कुमार ने कहा, “हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।”
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो,…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट
‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई
चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा
विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Facebook


