LIVE NOW
Today Live News and Updates 15th October 2025: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR दर्ज, बिना अनुमति के केंद्रीय मंत्री के बंगले के बाहर कर रहे थे धरना प्रदर्शन

Ads

Today Live News and Updates 15th October 2025: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR दर्ज, बिना अनुमति के केंद्रीय मंत्री के बंगले के बाहर कर रहे थे धरना प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - October 15, 2025 / 09:16 AM IST,
    Updated On - October 15, 2025 / 11:18 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 15th October 2025

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 15th October 2025: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित सरकारी निवास के बाहर किए गए प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर टीटी नगर थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

दरअसल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ बुधवार दोपहर में केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। यहां फसलों के दाम सही नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया था। पटवारी और किसानों को जब अंदर नहीं जाने दिया गया तो प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के घर के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरी उलट दी और वहीं रोड पर बैठ गए। पुलिस के मुताबिक यह प्रदर्शन बिना प्रशासनिक अनुमति के किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई।

The liveblog has ended.