Actress Kangana Sharma Big Revelations || Image- Kangana Sharma Instagram
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने परिवार से जुड़ी बेहद दर्दनाक कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें, उनकी मां और बहन के साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देते थे। (Actress Kangana Sharma Big Revelations) कंगना ने अपनी बहन के साथ हुए अत्याचारों को याद करते हुए कहा कि वह आज भी खुद को बहन को बचा न पाने के लिए जिम्मेदार महसूस करती हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उनकी बहन की शादी ऐसे परिवार में हुई थी, जहां गलत काम होते थे। कंगना ने खुलकर बताया है कि, बहन की शादी ऐसे परिवार में की गई थी जो परिवार वेश्यावृत्ति में लिप्त था। कंगना के मुताबिक, जब वह 14 साल की थीं, तब एक बार बहन के ससुराल गई थीं। रात में उन्होंने अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक व्यवहार होते देखा। बहन के मुँह में कपडे ठूंसकर उसके साथ सेक्स किया जा रहा था। इस घटना से वह बुरी तरह डर गई थीं।
कंगना ने बताया कि उनकी बहन ने घर लौटकर पिता को पूरी बात बताई और ससुराल जाने से इनकार कर दिया। हालांकि, पिता ने उसे डांटा और मारपीट की। (Actress Kangana Sharma Big Revelations) कंगना के मुताबिक़, बहन के ससुराल वाले उसे नशे की गोलियां देते थे और जबरदस्ती काम करवाते थे। बाद में पिता उसे वापस घर लेकर आए और उसका तलाक हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कंगना का दावा है कि इसके बाद उनके पिता ने सिर्फ 1 रुपये लेकर उनकी बहन की दूसरी शादी कर दी। इस शादी में भी बहन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंगना ने बताया कि बाद में उनकी बहन गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गई। अपनी बात बताते हुए कंगना भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज उनके पास पैसा और घर है, लेकिन बहन की बहुत याद आती है। “मैं अपनी बहन को बचा नहीं सकी, इसका मुझे आज भी बहुत पछतावा है।”
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त