Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026: ED के रडार पर आई मशहूर स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा.. महादेव App प्रमोशन में शामिल होने का शक, लाया गया रायपुर के दफ्तर
Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026: महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर में पूछताछ शुरू की।
Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026
Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026: रायपुर: महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से पूछताछ की है। उन्हें रायपुर लाकर ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी शेफाली बग्गा से कथित तौर पर बेटिंग ऐप के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।
जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी हवाला कारोबारी से कथित संबंधों को लेकर भी शेफाली बग्गा से सवाल-जवाब कर रही है। फिलहाल एजेंसी की पूछताछ जारी है।
Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा लाया गया अशासकीय संकल्प वापस ले लिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब विधानसभा की अगली बैठक कल सुबह 11:00 बजे होगी।

Facebook


