LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 18 June 2026: पेरिस में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित, कहा- 12 साल से कर रहा हूं देश की सेवा

Ads

Today Live Breaking News and Updates 18 June 2026: पेरिस में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित, कहा- 12 साल से कर रहा हूं देश की सेवा

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 10:47 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 18 June

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 18 June : नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक ताकत, विकास और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेरिस सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन की प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं और हाल ही में उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने भारत के लोकतंत्र की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र ने एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया है।

पेरिस से पीएम मोदी LIVE https://t.co/q7cvXvGV29

— IBC24 News (@IBC24News) June 18, 2026

Today Live Breaking News and Updates 18 June : नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं से कांग्रेस के नए अभियान ‘छात्रों की गूंज’ से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शिक्षा, परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का एक मंच है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यदि किसी छात्र ने पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी या बढ़ती फीस की परेशानी झेली है, तो ‘छात्रों की गूंज’ उसी की आवाज है। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपनी जीवनभर की कमाई बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर देते हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था कई युवाओं के सपनों को तोड़ रही है।

सस्ती शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास है। इसके माध्यम से सस्ती शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षाएं और सम्मानजनक रोजगार जैसी मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा।

Today Live Breaking News and Updates 18 June : उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़ने, अपने सुझाव देने और याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, छात्रों की आवाज उतनी ही मजबूत होगी। कांग्रेस के अनुसार, इस अभियान के तहत प्रतिभागी अपने सुझाव साझा कर सकते हैं और ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करके अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।

देशभर में चलेगा जनसंपर्क और विरोध कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इस अभियान के जरिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों, कोचिंग फीस, पेपर लीक, रोजगार के अवसरों और शिक्षा तक पहुंच जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज महारैली’ से की गई। आने वाले दिनों में यह अभियान देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI और युवा कांग्रेस भी भाग लेंगी।


Today Live Breaking News and Updates 18 June  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार सुबह बैतूल पहुंच गईं। वे मिलानपुर टोल नाका स्थित हेलीपैड पर उतरीं। जहां राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

The liveblog has ended.