Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग

Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत... नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग

Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग

Mangal Gochar 2026/Photo Credit: AI

Modified Date: June 18, 2026 / 06:54 am IST
Published Date: June 18, 2026 6:22 am IST

नई दिल्ली: Mangal Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। आने वाले महीने जून में कई बड़े गोचर होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

Mangal Gochar 2026 मंगल 20 जून को कृतिका नक्षत्र के दूसरे चरण से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर सूर्य, चंद्रमा और स्वयं मंगल के नक्षत्र से होगा। ऐसे में मंगल का वृषभ राशि में आकर तीन नक्षत्रों पर से गुजरना कई राशियों के लिए शुभ और सुखद रहेगा।

मेष राशि 

वृषभ राशि में मंगल का गोचर मेष राशि के दूसरे भाव में होगा। कुंडली का दूसरा भाव धन, वाणी, परिवार और संचित संपत्ति का कारक होता है। इस दौरान कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए धन के मिलने की भी संभावना रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ राशि 

मंगल वृषभ राशि मं पहुंचकर 44 दिनों तक आपकी ही राशि में रहेंगे और यहीं मंगल तीनों नक्षत्र पर संचार करेंगे। कुंडली का प्रथम भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता का भाव माना जाता है। आप कठिन कार्यों को भी सहजता से पूरा कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा। पिता और पैतृक पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि 

मंगल 20 जून को वृषभ राशि में गोचर करते हुए कर्क राशि के एकादश भाव को एक्टिवेट करेंगे। कुंडली के ग्यारहवें भाव को आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का भाव माना जाता है। ऐसे में आपको कमाई के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को वेतन में इजाफा होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी लाभ का भी संयोग बनेगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि के दशम भाव में मंगल का गोचर होगा जब 20 जून की रात मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, वहीं नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन के भी चांस हैं।

 वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के राशि स्वामी मंगल सप्तम भाव पर दृष्टि डालकर वृश्चिक राशि को जोश और उत्साह प्रदान करेंगे जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको साझेदारी में चल रहे व्यापार में लाभ मिलने के प्रबल योग बनेंगे। वहीं, नौकरी करने वाले जातकों को करियर में सफलता मिलेगा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में उत्साह बना रहेगा, आपको क्रोध से बचना होगा।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.