CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026: बिलासपुर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, गौरक्षा के मुद्दे पर कहा, “नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर”.. पढ़ें पूरी बातचीत..

Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिलासपुर में गौरक्षा, राजनीति, सनातन धर्म और योगी आदित्यनाथ से जुड़े सवालों पर खुलकर बातचीत की।

Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026: बिलासपुर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, गौरक्षा के मुद्दे पर कहा, “नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर”.. पढ़ें पूरी बातचीत..

Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026

Modified Date: March 19, 2026 / 12:12 am IST
Published Date: March 18, 2026 9:04 am IST

Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026: बिलासपुर: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे हुए है। यहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में भक्तों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहे ध्रुवीकरण पर बड़ा बयान दिया। स्वामी ने कहा कि यदि एकता सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बनाई जाती है, तो उसका समाज को कोई फायदा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे एकता हो या ध्रुवीकरण, उसका समाज को लाभ होना चाहिए।

क्या सनातन धर्म खतरे में?

सनातन धर्म के खतरे में होने की खबरों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म खतरे में जरूर है, लेकिन वह किसी बाहरी ताकत से नहीं, बल्कि खुद सनातन में घुल-मिल कर रहने वाले कालनेमियों से है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि इनसे बचा जाना चाहिए, ताकि सनातन धर्म सुरक्षित रह सके।

गौरक्षा को लेकर नेताओं पर साधा निशाना

Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026: गौरक्षा के मुद्दे पर स्वामी ने कहा कि यह इसलिए नहीं हो पा रही, क्योंकि राजनेताओं की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। उनके अनुसार, मंच पर राजनेता माइक में कुछ और बोलते हैं, लेकिन धरातल पर उनका काम कुछ और ही दिखाई देता है, जिससे गौरक्षा की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

योगी आदित्यनाथ से मतभेद पर कही ये बात

योगी आदित्यनाथ से मतभेद पर स्वामी ने स्पष्ट किया कि उनका किसी से भी मतभेद नहीं है, लेकिन अगर कोई गौरक्षा की बात करके वोट लेता है और फिर उसे पूरा नहीं करता, तो उन्हें बोलने का हक है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि अगर उनकी नियत सही होती तो 9 साल में गौरक्षा के लिए कदम उठाए गए होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके कारण वे योगी आदित्यनाथ को हिंदू नहीं मानते।

सेक्स हरासमेंट के आरोपों पर भी दी प्रतिक्रिया

वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर स्वामी ने कहा कि राजनीति में न तो कोई स्थाई मित्र होता है और न ही स्थाई शत्रु। यह हमेशा मौके पर आधारित होता है, और राजनीतिक लोग अपनी रणनीति के अनुसार मित्र और शत्रु बदलते रहते हैं। इसके अलावा, सवर्ण यूजीसी के बारे में उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज को बांटने वाला कानून है और इसे लागू नहीं होना चाहिए। वहीं, सेक्स हरासमेंट के आरोपों पर स्वामी ने कहा कि चूंकि वह गौमाता की रक्षा की बात कर रहे हैं, सत्तारूढ़ पार्टियां उन्हें रोकने के लिए हिस्ट्रीशीटरों का इस्तेमाल कर रही हैं।


Today Live Breaking News and Updates 18th March 2026 :     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि यहां से कुछ साथी विदाई ले रहे हैं कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर जीवन में विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं हैं उनको मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता है। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, आपका अनुभव और आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, “जाने वाले सभी सांसदों का उत्तम योगदान है। मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं जिनके जीवन का आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है। इतने लंबे अनुभव के बाद भी सभी नए सांसदों ने सीखना चाहिए, वैसे समर्पित भाव से सदन में आना, योगदान करना… समाज से जो जिम्मेदारी मिली है उसके प्रति समर्पित रहना सब वरिष्ठ लोगों से सीखने जैसा है।”

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।