LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026: ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड, सुबह 11 बजे PM मोदी साझा करेंगे अपने विचार

Ads

Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026: ‘मन की बात’ का 131वां एपिसोड, सुबह 11 बजे PM मोदी साझा करेंगे अपने विचार

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 09:00 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 09:00 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 22 Feb 2026

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे प्रसारित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री अपने विचार, अनुभव और प्रेरक संदेश देश-विदेश में बसे भारतीयों तथा श्रोताओं के साथ साझा करेंगे। हर महीने प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम समाज, संस्कृति, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर विशेष रूप से केंद्रित रहता है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री अक्सर देश के अनसुने नायकों, सामाजिक पहल और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सामने लाते हैं। इस बार भी उम्मीद है कि वे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का उल्लेख करेंगे और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया चैनलों के जरिए देश-विदेश में एक साथ प्रसारित किया जाएगा।