Reported By: Ankit Rajak
,Dhanushree Chauhan Femina Miss India/Image Source: IBC24
सिवनी: Dhanushree Chauhan Femina Miss India: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की प्रतिभाशाली बेटी धनुश्री चौहान ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन करते हुए फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। धनुश्री को यह ताज वर्तमान विजेता निकिता पोरवाल द्वारा पहनाया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ ही धनुश्री ने “मिस ब्यूटीफुल स्माइल” का विशेष खिताब भी अपने नाम किया।
Dhanushree Chauhan Femina Miss India: धनुश्री चौहान सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता ही नहीं, बल्कि शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां रखती हैं। वे बारहवीं कक्षा में सिवनी जिले में टॉप कर चुकी हैं। विजेता बनने के बाद अपने संबोधन में धनुश्री ने कहा कि अगर मुझे समाज का सिर्फ एक माइंडसेट बदलने की ताकत मिले, तो मैं हमारे देश के युवाओं की सोच बदलना चाहूंगी। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था ‘All power is within you…’ मैं युवाओं के मन से वह डर हटाना चाहती हूं, जो उन्हें अपने सपनों को हासिल करने से रोकता है। उन्हें खुद पर विश्वास करना होगा।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बन चुका है।
Dhanushree Chauhan Femina Miss India: फेमिना मिस इंडिया एमपी 2026 का ताज जीतने के बाद अब धनुश्री राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली Femina Miss India प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रदेशवासियों को उम्मीद है कि धनुश्री राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से देशभर में पहचान बनाएंगी। धनुश्री चौहान न केवल सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी उपलब्धियां प्रेरणादायक हैं। वे बारहवीं कक्षा में सिवनी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।