नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में था।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा सिम्मी सुरभि
सुरभि