Sharab ki Dukaan Kab Tak Khulegi: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, अब रात में इतने बजे बंद हो जाएगी सभी शराब दुकानें, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला

Ads

Sharab ki Dukaan Kab Tak Khulegi: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, अब रात में इतने बजे बंद हो जाएगी सभी शराब दुकानें, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 07:40 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 07:41 AM IST

Sharab ki Dukaan Kab Tak Khulegi | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • शराब दुकानों का नया समय
  • अब रात 8 बजे तक खुलेंगी
  • NEET पेपर लीक प्रदर्शन के चलते लिया गया फैसला

नई दिल्ली: Sharab ki Dukaan Kab Tak Khulegi अगर आप भी शराब पीने का शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। दअरसल, देश की राजधानी दिल्ली में शराब दुकान के खुले रहने के समय में बदलाव किया गया है। (Sharab Ki Dukaan Timing) दिल्ली में शराब की सभी दुकानों को पूरे वीकेंड शाम 8 बजे तक ही खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के दुकानों के जल्दी बंद होने से कई लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें शराब न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। दिल्ली में शराब की दुकानें आमतौर पर रात 10 बजे बंद होती हैं।

जानें किस वजह से लिया ये फैसला

Wine Shop Timing Today दरअसल, देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में लगातार छात्रों का प्रदर्शन जारी है। जिसको देखते हुए दिल्ली की सभी शराब दुकानों को सप्ताहांत तक रात आठ बजे तक ही खुले रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब सप्ताहांत तक दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन की वजह से बनी मौजूदा स्थिति के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है।”

पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के बैनर तले इकट्ठा हुए छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन पर NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले की जिम्मेदारी है, 20 जुलाई को सीजेपी की ओर से आयोजित ‘संसद मार्च’ हिंसक हो गया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह कदम एहतियातन उठाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

दिल्ली में शराब की दुकानें कब तक खुलेंगी?

सप्ताहांत तक रात 8 बजे तक।

पहले शराब दुकानें कब बंद होती थीं?

पहले रात 10 बजे तक खुलती थीं।

समय में बदलाव क्यों किया गया है?

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों से।