Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam/Image Credit: AI
Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं जहां लगातार हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बार से चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का सिलसिला फ़िलहाल जारी रहेगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा और बारिश के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के अलर्ट जारी किया है। (Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam) मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, प्रदेश में इस बार औसत से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में मध्यम तो कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून के कई सिस्टम एक्टिव हैं जिस कारण से राज्य में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश का असर, मध्य और उत्तर में देखने को मिलेगा।
सबसे ज्यादा बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है। इसके बाद, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, जिलों में मोहला मानपुर चौकी जिले में सबसे कम बारिश हुई है। इसके बाद सरगुजा, कांकेर, कबीरधाम और बेमेतरा जिले में सबसे कम बारिश हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-