Surat Bank Robbery News: दिनदहाड़े SBI बैंक में घुसे इतने हथियारबंद बदमाश, 50 लाख की लूट से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में जो दिखा…
सूरत में एसबीआई की शाखा से हथियारबंद लुटेरों ने 50 लाख रुपये नकद लूटे
gujarat theft/ image source: ranvijaylive x handle
- गुजरात सूरत के वराछा इलाके में SBI बैंक में दिनदहाड़े लूट
- 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने की 50 लाख रु की लूट
- CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की
Surat Bank Robbery News: सूरत: गुजरात के सूरत शहर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा को सशस्त्र लुटेरों के एक गिरोह ने दिनदहाड़े निशाना बनाया और कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक के दम पर धमकाकर 50 लाख रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गुजरात के सूरत में SBI में 50 लाख रुपए की लूट हो गई.
5 लड़के बैंक में हथियार लेकर घुसे. बैंक के कर्मचारियों का फोन ले लिया, अलार्म काट दिए. इसके बाद तसल्ली से कैश लूटकर निकल गए.
CCTV Footage 👇 pic.twitter.com/bkC7XcvkD5
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 27, 2026
Surat Bank Robbery News: सूरत SBI बैंक में बड़ी लूट
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आलोक कुमार ने बताया कि पांच लोगों के गिरोह ने कथित तौर पर बैंक के ‘अलार्म सिस्टम’ को निष्क्रिय कर दिया और कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों से मोबाइल फोन छीन लिए ताकि वे अधिकारियों को सूचित न कर सकें। कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पांच आरोपियों की मौजूदगी का पता चला है, लेकिन इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
SBI bank robbery Gujarat: कर्मचारियों को बनाया बंधक
उन्होंने बताया कि यह लूट शहर के वराछा इलाके में स्थित एसबीआई की शाखा में हुई। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, “प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि लगभग 50 लाख रुपये नकद लूटे गए। हम फिलहाल सटीक राशि की पुष्टि कर रहे हैं।” कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पांच आरोपियों की मौजूदगी का पता चला है, लेकिन इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Apple MacBook Air M5 Price Drops: अचानक धड़ाम हुई Apple MacBook Air M5 की कीमत, ये प्रीमियम लैपटॉप अब सीधे 1,00,000 रुपये से नीचे, खरीदने वालों की लगी भीड़!
- Mann Ki Baat 133rd Episode : प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम! काले हिरणों के संरक्षण पर फिदा हुए पीएम, सीएम साय ने जताया आभार
- Mandi Nirikshak Bharti Exam: पुरुष अभ्यर्थियों ने लड़कियों के सामने बनियान पहनकर दी परीक्षा! इस नियम का दिया गया हवाला, छत्तीसगढ़ में एक और एग्जाम को लेकर बवाल

Facebook


