LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 2nd May April 2026: डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, तीन DRG जवान हुए शहीद, एक का इलाज जारी

Today Live Breaking News and Updates 2nd May April 2026: डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, तीन DRG जवान हुए शहीद, एक का इलाज जारी

Today Live Breaking News and Updates 2nd May April 2026: डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, तीन DRG जवान हुए शहीद, एक का इलाज जारी

Today Live Breaking News and Updates 2 May April 2026

Modified Date: May 2, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: May 2, 2026 9:09 am IST

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डी माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 3 जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटेबेठिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक वन क्षेत्र में यह घटना हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डीआरजी की एक टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय (IED Blast In Kanker) करने के लिए बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का अभियान चला रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Today Live Breaking News and Updates 2 May April 2026 क्या आपके फोन में भी अचानक अलर्ट मैसेज पॉप होने लगा और फोन से सायरन की आवाज आने लगी? दरअसल ये भारत सरकार की ओर से भेजा गया मैसेज था तो घबराने को कोई जरूरत नहीं है। ये मैसेज भारत सरकार ने अपने अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था, ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके।

मैसेज में लिखा था, “भारत ने अपने नागरिकों के लिए तुरंत आपदा अलर्ट सर्विस के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सेल ब्रॉडकास्ट लॉन्च किया है। सतर्क नागरिक, सुरक्षित देश। यह मैसेज मिलने के बाद जनता को कोई एक्शन लेने की ज़रूरत नहीं है। यह एक टेस्ट मैसेज है। भारत सरकार।”


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।