Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report /image: IBC24 File
- आज 7 जिलों में येलो अलर्ट
- 19 सितंबर से फिर बढ़ेगी बारिश
- रायपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ
रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से बारिश थम सी गई है,पिछले 2-3 दिनों से बारिश की गतिविधि कमजोर पड़ने से उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश (Chhattisgarh Rain Alert Today) की गतिविधि बढ़ने के आसार है, IMD के मुताबिक 19 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, हालांकि आज भी सुकमा, बस्तर इलाके में बारिश होने के आसार है।
इन जिलों में अलर्ट (Chhattisgarh Weather Update)
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग के मुताबिक, आज 18 सितम्बर को सुकमा, बस्तर इलाके में बारिश होने के आसार है। IMD के अनुसार, 19 से 23 सितंबर (Chhattisgarh Rain Forecast 23 September) के बीच प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि राजधानी रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा में सबसे कम 42 प्रतिशत रिकॉर्ड किया ग
दिनांक 17.09.2026 से 21.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 17.09.2026 to 21.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/Qzf85HRIO7— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 17, 2026
आज कहां-कहां होगी बारिश? ( Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi)
मौसम विभाग के मुताबिक आज कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में नहीं होगी बारिश
IMD Weather Alert Chhattisgarh मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज रायपुर, महासमुंद, कोरिया,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आज मौसम साफ रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
देखें 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs on date 17.09.2026(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 17.09.2026, 0830 IST तक)#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhagalert pic.twitter.com/SfWzARNqOH
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 17, 2026
ये भी पढ़ें
- TMC Symbol Row: Mamata Banerjee को बड़ा झटका, TMC का नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, चुनाव आयोग ने इस वजह से लिया फैसला
- Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: इन राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के नए रास्ते, मिथुन राशि वाले बेवजह खर्चों से बचे, पढ़ें आज का अपना राशिफल
- Mangal Gochar 2026: आज मंगल करेंगे गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, अचानक होगा धन का लाभ

Facebook


