Today Live Breaking News and Updates 6 May 2026: अब छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस पर चढ़ेगा IPL का खुमार!.. रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, एयरपोर्ट पर फैंस का जमावड़ा..
Today Live Breaking News and Updates 6 May 2026: मुंबई इंडियंस टीम रायपुर पहुंची, 10 मई को RCB से होगा मुकाबला, फैंस में भारी उत्साह
Today Live Breaking News and Updates 6 May 2026
Today Live Breaking News and Updates 6 May 2026 : रायपुर: अब छत्तीसगढ़ के फैंस पर भी क्रिकेट का खुमार चढ़ने जा रहा है। दरअसल यहां होने वाले आईपीएल के मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच गई है। टीम 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद खिलाड़ी सीधे होटल के लिए रवाना हो गए, जहां वे मैच से पहले तैयारी करेंगे।
Today Live Breaking News and Updates 6 May 2026 : बंगाल की राजनीति में इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है (Assembly Elections Result 2026)। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में अब नई सरकार की गठन की कायवाद तेज हो गई है और नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक 8 मई को कोलकाता में बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे

Facebook


