CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: श्रमिक महासम्मेलन में श्रमिकों के लिए सीएम साय ने की 3 बड़ी घोषणाएं

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर और भोपाल में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम, लाखों दीपों से सजे शहर।

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: श्रमिक महासम्मेलन में श्रमिकों के लिए सीएम साय ने की 3 बड़ी घोषणाएं

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026

Modified Date: September 17, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: September 17, 2026 8:50 am IST

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: : नई दिल्ली: आज देशभर में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता और पीएम मोदी के समर्थक प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मन रहें है। इस बीच रायपुर और भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और संकल्प के 25 साल पूरे होने तथा जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर के तेलीबांधा तालाब में लाखों दीये जलाए गए, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा और शहर में दिवाली जैसा माहौल नजर आया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी शामिल होने की जानकारी है।

Today Live Breaking News and Updates 17 September 2026: वहीं, भोपाल में बीजेपी कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने दीये जलाए और महापुरुषों को नमन किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग के आवास पर भी ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। यहां 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ पर दीये जलाए गए। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और संकल्प के 25 साल पूरे होने पर उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को आशीर्वाद का दीया जलाकर मनाया जा रहा है।

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।