LIVE NOW
Today Live News and Breaking Updates 5 April 2026: आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर पीएम मोदी, कूचबिहार की रैली में टीएमसी पर बोला हमला, कहा-अब बदलाव तय है

Ads

Today Live News and Breaking Updates 5 April 2026: आज पश्चिम बंगाल के दौरा पर पीएम मोदी, कूचबिहार की रैली में टीएमसी पर बोला हमला, कहा-अब बदलाव तय है

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 08:49 AM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 11:27 PM IST

Today Live News and Breaking Updates 5 April 2026

The liveblog has ended.

कोलकाता: Today Live News and Breaking Updates 5 April 2026  देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi रविवार को West Bengal के दौरे पर पहुंचे, जहां Cooch Behar में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की Trinamool Congress सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के कारण जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के “पापों का घड़ा भर चुका है” और अब जनता बदलाव चाहती है। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा और जनता का लूटा हुआ पैसा वापस कराया जाएगा, साथ ही संदेशखाली जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया।

आखिरी बार 14 मार्च को बंगाल दौरे पर आए थे पीएम

West Bengal Assembly Elections 2026: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी की राज्य में पहली चुनावी रैली होगी। पीएम मोदी ने आखिरी बार 14 मार्च को राज्य का दौरा किया था, जहां उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.