BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 12 March: सीएम विष्णुदेव साय के आवास पर कैबिनेट की अहम् बैठक.. मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं अगुवाई

Today News and LIVE Update 12 March

satya prakashUpdated on 12 Mar 2025 | 9:30 pm
Today News and LIVE Update 12 March

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आज उनके आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक जारी है। इस बैठक में मंत्रीगण और विभाग के सचिव उपस्थित है।

----------------------------------------------------------------------------------------------------

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हराने वाली भाजपा ने फरीदाबाद में भी अपना परचम लहराया है। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार लता रानी को करारी शिकस्त दे दी। फरीदाबाद नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार भाजपा की प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को 1,00,075 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं आम आदमी पार्टी की निशा दलाल 29,977 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हार जीत का अंतर 3,16,852 रहा।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश कर रहे हैं मोहन सरकार का दूसरा बजट

Today News and LIVE Update 12 March 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन ​है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल मोहन सरकार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकते हैं। बता दें कि इस बजट में सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। तो वहीं सरकारी कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आस लगाए बैठे हैं। हालांकि मोहन सरकार बजट के जरिए कर्मचारियों को होली के पहले खुशखबरी दे सकती है।

12 Mar 2025 | 8:34 pm

Sehore Breaking News: लोहे के पाइप से भरा वाहन पलटा, हादसे में 2 लोगों की मौत, इछावर थाना क्षेत्र की घटना

सीहोर-
लोहे के पाइप से भरा वाहन पलटा
हादसे में 2 लोगों की मौत
इछावर थाना क्षेत्र की घटना

12 Mar 2025 | 8:33 pm

Kheragarh Breaking News: अवैध शराब तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 1 लाख 17 हजार रु की शराब जब्त

खैरागढ़-
अवैध शराब तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 1 लाख 17 हजार रु की शराब जब्त
जालबांधा चौकी पुलिस की कार्रवाई

12 Mar 2025 | 8:32 pm

Jabalpur Breaking News: एयर कनेक्टिविटी घटने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई.. HC ने विमान कम्पनियों की दलील पर राज्य सरकार से पूछा

जबलपुर- एयर कनेक्टिविटी घटने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

HC ने विमान कम्पनियों की दलील पर राज्य सरकार से पूछा

जबलपुर एयरपोर्ट पर क्यों लिया जा रहा ज्यादा टैक्स

राज्य सरकार बताए क्या घटाया जा सकता है टैक्स

जनहित में कितना घटा सकती है टैक्स बताए सरकार : HC

HC ने 1 हफ्ते में जवाब पेश करने का दिया निर्देश

विमान कम्पनियों ने ज्यादा टैक्स की वजह से फ्लाईट्स चलाना बताया था मंहगा

जबलपुर से अन्य शहरों की फ्लाईट्स घटने पर दायर की गई है PIL

12 Mar 2025 | 7:33 pm

Khandwa Breaking News: IG अनुराग कुमार खंडवा पहुंचे.. पुलिस महकमे की बैठक ली

खंडवा–
IG अनुराग कुमार खंडवा पहुंचे
पुलिस महकमे की बैठक ली
शहर की सड़कों पर पैदल निकले IG
होली-रमजान के चलते निकला फ्लैग मार्च
IG ने पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया
शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचे IG
स्थानीय लोगों से भी बातचीत की

12 Mar 2025 | 7:31 pm

Harda Breaking News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल

हरदा
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
रहटगांव थाना क्षेत्र के टेमागांव की घटना

12 Mar 2025 | 7:20 pm

Balodabazar Breaking News: तहसील कार्यालय में किसान ने खाया जहर, किसान की हालत गंभीर, इलाज जारी

बलौदाबाजार
तहसील कार्यालय में किसान ने खाया जहर
किसान की हालत गंभीर, इलाज जारी
लंबे समय से जमीन के कब्जे को लेकर चक्कर लगा रहा था
सुहेला थाना का मामला

12 Mar 2025 | 7:19 pm

Betul Breaking News: अफीम, चीतल की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 1 पिस्टल भी जब्त

बैतूल
अफीम, चीतल की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 1 पिस्टल भी जब्त
आरोपी पर था 20 हजार रू का इनाम
सारणी थाना पुलिस की कार्रवाई

12 Mar 2025 | 7:18 pm

Raipur Breaking News: CM हाउस में साय कैबिनेट की बैठक शुरू, CM साय की अध्यक्षता में हो रही बैठक

रायपुर-
CM हाउस में साय कैबिनेट की बैठक शुरू
CM साय की अध्यक्षता में हो रही बैठक

12 Mar 2025 | 7:17 pm

Khandwa Breaking News: जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला.. जेल प्रबंधन ने की 3 प्रहरियों पर कार्रवाई

खंडवा–
जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला
जेल प्रबंधन ने की 3 प्रहरियों पर कार्रवाई
जेलकर्मी दीपक, अरुण और विमल सस्पेंड
कल डबल उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने लगाई थी फांसी
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की सजा में था बंदी

12 Mar 2025 | 7:16 pm

Vidisha Breaking News: महिला की हत्या करने का मामला.. सौतेले बेटे ने की थी मां की हत्या

विदिशा-
महिला की हत्या करने का मामला
सौतेले बेटे ने की थी मां की हत्या
पिता की दूसरी शादी से नाराज था बेटा
भाजपा नेत्री और पूर्व जनपद सदस्य थी रानी ठाकुर
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विदिशा के ग्राम जैतपुरा का मामला

12 Mar 2025 | 6:50 pm

Indore News: हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजकों को कोर्ट से नहीं मिली राहत

इंदौर
हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजकों को कोर्ट से नहीं मिली राहत

हाइकोर्ट ने इंदौर नगर निगम की कारवाई को माना सही

कंसर्ट आयोजित करवाने वाली 3 कंपनियों को पांच पांच लाख रुपए सशर्त जमा करवाने के दिए निर्देश

एक सप्ताह में कार्यक्रम की ऑडिट रिपोर्ट भी आयोजकों को जमा करवाने के निर्देश

निगम ने कॉन्सर्ट के दूसरे दिन जप्त किया था हनी सिंह के शो का सामान

12 Mar 2025 | 6:43 pm

Haryana News: हरियाणा के लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास जताया है- मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, “मैं हरियाणा के सभी शहरी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने भाजपा और उसके उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन दिया और हरियाणा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों और नायब सिंह सैनी सरकार के सुशासन को देखते हुए, हरियाणा के लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास जताया है…”

 

 

12 Mar 2025 | 6:28 pm

Delhi News: आज अजय टम्टा द्वारा यहां एक सुंदर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया- CM पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज अजय टम्टा द्वारा यहां एक सुंदर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया…कार्यक्रम में लोग एक-दूसरे से मिले…मैं अजय टम्टा को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं…” होली और जुम्मा एक ही दिन पड़ने पर उन्होंने कहा, “हमारा राज्य ऐसा है जहां लोग प्यार से रहते हैं। लोगों में भाईचारा और प्यार है। सभी अपना त्योहार मनाएंगे। कहीं कोई समस्या नहीं होगी…जो लोग कानून-व्यवस्था में विश्वास करते हैं, वे कभी किसी को परेशान नहीं करेंगे…”

 

12 Mar 2025 | 6:26 pm

Gulmarg News: आज गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन हुआ

गुलमर्ग, बारामूला (जम्मू-कश्मीर): केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के आयोजन पर कहा, “आज गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन हुआ। ये 5वें विंटर गेम्स आयोजित किए गए जिसमें 750 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देश को कोने-कोने से लोग आए थे, उत्साह का माहौल था। आने वाले समय में कश्मीर खेल क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े, इस दिशा में प्रयास किया जाएगा।”

 

 

12 Mar 2025 | 6:24 pm

Shivpuri News: MM हॉस्पिटल की मान्यता रद्द, मरीज के परिजनों से हुई थी मारपीट

शिवपुरी-
MM हॉस्पिटल की मान्यता रद्द
मरीज के परिजनों से हुई थी मारपीट
अस्पताल प्रबंधन ने की थी मारपीट
इलाज नहीं मिलने से मरीज की हुई थी मौत
CMHO ने की मान्यता रद्द

12 Mar 2025 | 6:07 pm

Bilaspur News: सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

बिलासपुर
सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य
15 दिन के भीतर बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश
सभी विभाग प्रमुखों को जारी किया गया पत्र
अधिकारी- कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने की शिकायतों के बाद एक्शन
कलेक्टर ने जारी किया आदेश

12 Mar 2025 | 6:02 pm

Bilaspur News: ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर
ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी से 1 लाख 80 हजार रू जब्त
3 एलइडी टीवी, 16 मोबाइल, दो लैपटॉप जब्त
30 से अधिक फर्जी सिम व 7 बैंक पासबुक जब्त
ACCU और सरकंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

12 Mar 2025 | 5:48 pm

Betul News: जिला अस्पताल में कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में था भर्ती

बैतूल:
जिला अस्पताल में कैदी की मौत
तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में था भर्ती
जांच में जुटी पुलिस की टीम
बैतूल जिला जेल का मामला

12 Mar 2025 | 5:45 pm

Indore News: हेरिटेज ट्रेन का परिचालन अस्‍थाई रूप से बंद

इंदौर

हेरिटेज ट्रेन का परिचालन अस्‍थाई रूप से बंद

16 मार्च से अगले आदेश तक अस्थाई रूप से बंद

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने लिया निर्णय

पातालपानी-कालाकुंड- पातालपानी के मध्‍य चलती है ट्रेन

चोरल, पातालपानी क्षेत्र के प्राकृतिक वादियों, नजारों को निहारते थे सैलानी

गर्मी बढ़ने के साथ ट्रेन की बंद

मध्यप्रदेश की इकलौती हेरिटेज ट्रेन हुई बंद

12 Mar 2025 | 5:27 pm

Aligarh News: आपसी रंजिश में एक व्यक्ति ने 6 लोगों पर तेज़ाब फेंक दिया

अलीगढ़ : मयंक पाठक एएसपी अलीगढ़ ने बताया, “आज सुबह 11 बजे आपसी रंजिश में एक व्यक्ति ने 6 लोगों पर तेज़ाब फेंक दिया। सभी 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। उस दुकान को भी चिह्नित कर लिया है जहां से तेजाब खरीदा गया है।”

 

12 Mar 2025 | 5:25 pm

Jabalpur News: शराब ठेकेदारों से सांठगांठ पड़ी अधिकारी को भारी, आबकारी आयुक्त रविंद्र मानिकपुरी किए गए सस्पैंड

जबलपुर- शराब ठेकेदारों से सांठगांठ पड़ी अधिकारी को भारी

सहायक आबकारी आयुक्त रविंद्र मानिकपुरी किए गए सस्पैंड

वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया सस्पैंशन आदेश

शराब ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्यवाई नहीं करने का है आरोप

शराब दुकानों के टेंडर नहीं हो पाने में मिली मानिकपुरी की लापरवाही।

12 Mar 2025 | 5:16 pm

Bilaspur News: कई दुकानों में लगी भीषण आग

बिलासपुर
कई दुकानों में लगी भीषण आग
आग से 3 दुकान जलकर खाक
आग पर पाया गया काबू
रतनपुर महामाया मन्दिर क्षेत्र का मामला

12 Mar 2025 | 5:00 pm

Fair in Bus: बस में लगी भीषण आग

धार
बस में लगी भीषण आग
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
झाबुआ से इंदौर जा रही थी बस
आग से बस जलकर हुई राख
राजगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

12 Mar 2025 | 4:52 pm

Dhirendra Shastri: कन्या विवाह में पं धीरेंद्र शास्त्री हुए शामिल

पन्ना
कन्या विवाह में पं धीरेंद्र शास्त्री हुए शामिल
जुगल किशोर मंदिर में आयोजित है शादी समारोह

12 Mar 2025 | 4:49 pm

CG Naxal News: 5 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर: 5 नक्सली गिरफ्तार
1 नक्सली पर था 1 लाख रू का इनाम
मारूड़बाका के जंगल से हुए गिरफ्तार
थाना उसूर, कोबरा, केरिपु 229 वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई

12 Mar 2025 | 4:39 pm

Bhopal News: लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह का बजट पर बयान

भोपाल….
लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह का बजट पर बयान…
IBC 24 से खास बातचीत में बोले राकेश सिंह…
बजट में वित्त मंत्री ने कोई करो में वृद्धि नहीं यह बड़ी राहत है….
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अधिक राशि दी है….
हर लिहाज से जनता की मनोभावना वाला बजट है…
सीधे तौर पर यह बजट जन हितैषी बजट है..
सड़कों के लिए 16 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है….
NHAI के साथ एक लाख 20 हजार करोड़ का MOU हुआ है….
मप्र में सड़कों के निर्माण,एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण,पुल,ब्रिज के निर्माण के लिए भरपूर राशि मिली है….
यह बजट जनता के विकास का बजट है हर वर्ग के लिए इस बजट में प्रावधान है…..
बजट को लेकर विपक्ष के विरोध पर बोले मंत्री राकेश सिंह…
बजट में आपत्ति किस बात को लेकर है विपक्ष बताए..

12 Mar 2025 | 4:33 pm

Sakti News: जपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का आज होना था चुनाव

सक्ती
जपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का आज होना था चुनाव
रिटर्निंग अधिकारी के नहीं आने से चुनाव हुए रद्द
रिटर्निग अधिकारी की तबियत खराब होने से रद्द
अब 23 मार्च को होगा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव

12 Mar 2025 | 4:32 pm

Gwalior News: होली पर दिया शानदार उपहार, सायबर सेल ने 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 252 मोबाइल खोजे

ग्वालियर
होली पर दिया शानदार उपहार
सायबर सेल ने 60 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 252 मोबाइल खोजे
पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल धारकों को वापस दिए मोबाइल
दो महीने में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोजे मोबाईल
सायबर सेल ग्वालियर की टीम ने ट्रेस कर बरामद किये मोबाइल
एप्पल, सेमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी जैसी बड़ी कंपनियों के है मोबाईल
मध्यप्रदेश राजस्थान, कर्नाटक गुजरात और राजस्थान से बरामद किए गए हैं मोबाइल
होली के पावन अवसर पर मोबाइल वापिस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे खिले
मोबाइल धारकों ने पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम को दिया धन्यवाद
एसएसपी ने सायबर सेल की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

12 Mar 2025 | 4:26 pm

Madala News: नवोदय विद्यालय में दुराचार की कोशिश

मंडला
नवोदय विद्यालय में दुराचार की कोशिश
10वीं के छात्र ने 5 साल की छात्रा के साथ की दुराचार की कोशिश
पुलिस जांच में जुटी, छात्र पर पॉक्सो में मामला दर्ज

12 Mar 2025 | 4:20 pm

Raipur News: आरंग थाना क्षेत्र में मिले नर कंकाल का मामला सुलझा

रायपुर
आरंग थाना क्षेत्र में मिले नर कंकाल का मामला सुलझा
नाबालिग का है कंकाल, हत्या के बाद छुपाई गई थी लाश
एक युवती समेत 4 संदेहियों से पुलिस कर रही है पूछताछ
प्रेम प्रसंग में नाबालिग की हत्या की आशंका
आरंग पुलिस जल्द करेगी मामले का खुलासा
दो दिन पहले ही मिला था आरंग थाना क्षेत्र में एक नर कंकाल

12 Mar 2025 | 4:00 pm

Bhopal News: भूपेंद्र सिंह ने सदन में हेमंत कटारे पर लगाया बड़ा आरोप

भूपेंद्र सिंह ने सदन में हेमंत कटारे पर लगाया बड़ा आरोप….
विधानसभा के नियमों में कहीं प्रावधान है क्या उप नेता प्रतिपक्ष का ये फर्जी उप नेता प्रतिपक्ष बने घूमते है…..

12 Mar 2025 | 3:36 pm

Raipur News : राजधानी के बड़ा अशोक नगर में लकड़ी के गट्ठे में लगी भीषण आग

रायपुर,
राजधानी के बड़ा अशोक नगर में लकड़ी के गट्ठे में लगी भीषण आग,
कई घरों तक जा पहुंचे थी आग,
आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप,
स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर बुझाई आग,
आग लगने का कारण अज्ञात,
बड़ी अनहोनी होते-होते टली,
स्थानीय लोगों आरोप किसी ने जान बुझ कर लगाई है आग,
गुढियारी थाने का पूरा मामला,

12 Mar 2025 | 3:22 pm

Chatarpur News: TI अरविंद कुजूर आत्महत्या मामला

छतरपुर: TI अरविंद कुजूर आत्महत्या मामला
प्रेमिका आशी राजा परमार और सोनू FIR है दर्ज
कुछ ही देर में पुलिस कोर्ट में पेश करेगी
ओरछा रोड थाना पुलिस न्यायालय में करेगी पेश

12 Mar 2025 | 3:17 pm

Indore News: एल.पी.जी. भराई संयंत्र पहुंचा धमकी भरा ई मेल

इन्दौर : एल.पी.जी. भराई संयंत्र पहुंचा धमकी भरा ई मेल

एचपीसीएल के प्लांट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

जिला प्रशासन की और से एसडीएम घनश्याम धनगर और पुलिस का अमला मौके पर

इंदौर पुलिस की बीडीएस टीम भी पहुंची प्लांट

ई मेल में अफजल गुरु के फांसी के दिन का किया जिक्र

12 Mar 2025 | 2:56 pm

Raipur News: झाड़ियों में मिली दो माह की नवजात

झाड़ी में मिली 2 माह की बच्ची

108 स्टाफ़ ने मेकाहारा अस्पताल में एडमिट कराया

अमलेश्वर में ग्रीन अर्थ सिटी के पास एक 2 माह की बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली

मॉर्निंग वाक करने निकले शख्स ने झाड़ियों से आवाज सुनी तो बच्चों को देखा

झोले में डालकर फेंका गया था बच्ची को

12 Mar 2025 | 2:56 pm

Sagar News : ग्रिड स्थित कंपनी में ट्रांसफार्मर का पार्ट गिरा

सागर:
ग्रिड स्थित कंपनी में ट्रांसफार्मर का पार्ट गिरा
हादसे में कर्मचारी की मौके पर मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
क्रेन की मदद से निकाला गया शव
बीना थाना क्षेत्र की घटना

12 Mar 2025 | 2:55 pm

Raipur News : होली पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा निर्णय

होली पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा निर्णय

छग वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा

शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज के समय में बदलाव

मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे नहीं होगी

शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी

आपसी भाईचारे बना रहे इसलिए निर्णय लिया गया

वक्फ बोर्ड का आदेश मुतवल्ली को भेज दिया गया है

12 Mar 2025 | 2:55 pm

Raigarh News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

रायगढ़
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का मामला

12 Mar 2025 | 2:55 pm

Sehore News: मंदिर के पास दुकानों में लगी भीषण

सीहोर-
मंदिर के पास दुकानों में लगी भीषण
पूजा सामग्री की दुकानों में लगी आग
दुकान में रखे सामान जलकर खाक
आग लगने से 20 लाख नुकसान
आग पर पाया गया काबू

12 Mar 2025 | 2:54 pm

Ujjain News : महाकाल मंदिर के गर्भगृह से दर्शन करने का मामला

उज्जैन
महाकाल मंदिर के गर्भगृह से दर्शन करने का मामला
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का बयान आया सामने
एक संत के साथ 2 अन्य लोग भी बिना अनुमति के गर्भगृह में चले गए
जिन्हें संत के साथ होने के कारण रोका नहीं गया
आगे से उनका भी वेरिफाई किया जाएगा: कलेक्टर
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत रामेश्वर दास ने कड़ी आपत्ति जताई
कहा- महाकाल मंदिर में VIP कल्चर को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए
क्योंकि जब वीआईपी श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश करते हैं
तो आम भक्तों को केवल उनकी पीठ के दर्शन होते हैं, जो अनुचित है

12 Mar 2025 | 12:53 pm

MP Budget 2025 Live Updates: किसी भी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की गत वर्ष के बजट की तरह इस बजट में भी कोई नवीन कर अधिरोपित करने अथवा किसी भी कर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है।

पुनरीक्षित अनुमान वर्ष 2024-25

वित्त वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित अनुमान के अनुसार कुल राजस्व प्राप्तियों रुपये 2 लाख 62 हजार 9 करोड़ तथा राजस्व व्यय रुपये 2 लाख 60 हजार 983 करोड़ अनुमानित हैं। राजस्व आधिक्य का पुनरीक्षित अनुमान रुपये 1 हज़ार 26 करोड़ है। माननीय प्रधानमंत्री जी के हम आभारी है कि केन्द्रीय करों से हिस्से के रुप में बजट अनुमान की तुलना में रुपये 5 हज़ार 267 करोड़ की राशि अधिक प्राप्त हुई। राजकोषीय घाटे का पुनरीक्षित अनुमान रुपए 62 हजार 434 करोड़ है जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.15 प्रतिशत है, जिसमें भारल सरकार द्वारा पूँजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना में प्रदत्त ऋण तथा वर्ष 2021-22 से वर्ष 2023-24 की अनुपयोगित ऋण राशि शामिल है।

12 Mar 2025 | 12:50 pm

MP Budget 2025 Live Updates: अविरल निर्मल नर्मदा योजना प्रस्तावित- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा के तटों के 10 किलोमीटर तक वन भूमि में पर्यावरण संरक्षण हेतु “अविरल निर्मल नर्मदा योजना” प्रस्तावित है। योजना अन्तर्गत, वन भूमि में पौधा रोपण द्वारा जलवायु प्रबंधन के संभावित खतरों पर नियंत्रण तथा प्रकृति का मूल वैभव पुनस्र्थापित किया जाएगा। नर्मदा परिक्रमा पथ पर धर्मार्थियों हेतु सुविधाओं का विकास किया जाएगा तथा नर्मदा के निकटवर्ती कृषि क्षेत्रों में जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

12 Mar 2025 | 12:49 pm

MP Budget 2025 Live Updates: प्रदेश के कई क्षेत्रों में चिडियाघर तथा बचाव केन्द्र स्थापित किया जाएगा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश में स्थित 09 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों में स्थित ग्रामों का प्रबंधन, प्रत्येक संरक्षित क्षेत्र के लिए बनाई गई प्रबंध योजनाओं के आधार पर किया जाता है। इन योजनाओं में मुख्यतः परिस्थितिकीय विकास, कौशल उन्नयन कार्य, हैबीटेट सुधार, अग्नि सुरक्षा, वन सुरक्षा, जल स्रोतों का विकास, संरचनाओं का निर्माण एवं उनका रखरखाव आदि कार्य किए जाते हैं। इसके साथ ही वन्य प्राणियों को उनकी जीवनशैली अनुसार वातावरण एवं उचित देखभाल के उद्‌देश्य से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चिडियाघर तथा बचाव केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। धार ज़िले में “डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उ‌द्यान तथा डिंडोरी ज़िले के “घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान” का पुनर्नवीकरण कर महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किये जायेंगे। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि तकनीकी सहयोग से वनों के विषय में जागरुकता बढ़ाने, वानिकी गतिविधियों का विस्तार, वन्य जीवों के संरक्षण और वनाश्रित जन समुदाय की लघु वनोपज आधारित आजीविका सम्वर्दधन हेतु वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी।

12 Mar 2025 | 12:47 pm

MP Budget 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की नवीन प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” के अंतर्गत ग्रामीण नागरिकों को सस्ता एवं सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा। परिवहन के संसाधन, अधोसंरचना एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत चिह्नित किया गया है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गतिशील मध्यप्रदेश का स्वप्न साकार करेगी। इस हेतु रुपये 80 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:46 pm

MP Budget 2025 Live Updates: जेल विभाग के लिए 794 करोड़ रुपए का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की जेलों की बेहतर अधोसंरचना के लिए 4 नवीन जेलों का निर्माण तथा नवीन बैरक निर्माण कर क्षमता वृद्धि के कार्य किए जा रहे हैं। बंदियों के भोजन की गुणवता में सुधार के लिए बेहतर प्रावधान किए जा रहे हैं। जेल विभाग हेतु रुपये 794 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:45 pm

MP Budget 2025 Live Updates: गृह विभाग के लिए 12 हजार 876 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की गृह विभाग के लिए वर्ष 2025-26 हेतु रुपये 12 हजार 876 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है, जो वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान से लगभग रुपये 1 हज़ार 585 करोड़ अधिक है

12 Mar 2025 | 12:45 pm

MP Budget 2025 Live Updates: पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व के क्षेत्र में रुपये 1 हजार 610 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व के क्षेत्र में रुपये 1 हजार 610 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है जो कि गत वर्ष से रुपये 133 करोड अधिक है।

12 Mar 2025 | 12:42 pm

MP Budget 2025 Live Updates: श्रीकृष्ण पाथेय योजना और श्री राम के वनगमन पथ के लिए बड़ी घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में जहाँ-जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा। इस हेतु श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिये रुपये 10 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। इसी प्रकार राम पथ गमन योजना में प्रभु श्री राम के वनगमन पथ अंचल का विकास तथा धार्मिक नगरी चित्रकूट का समग्र विकास किया जाएगा। इस योजना के लिये रुपये 30 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:40 pm

MP Budget 2025 Live Updates: 14 स्मारकों का लगभग 507 करोड़ रुपए की लगत से किया जा रहा निर्माण

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश, पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। राज्य में पर्यटन के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों से न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है, बल्कि रोज़गार के अवसर भी सृजित हुए हैं। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के 14 स्मारकों का निर्माण लगभग रुपये 507 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

 

12 Mar 2025 | 12:38 pm

MP Budget 2025 Live Updates: स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल बजट प्रावधान रुपये 23 हजार 535 करोड़ प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल बजट प्रावधान रुपये 23 हजार 535 करोड़ प्रस्तावित है जो गत वर्ष की तुलना में रुपये 2 हजार 992 करोड़ अधिक है।

12 Mar 2025 | 12:38 pm

MP Budget 2025 Live Updates: पी.एम. श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का प्रारंभ- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश में गम्भीर रोगियों को आपात स्थिति में उचित समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराये जाने हेतु “पी.एम. श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ प्रारंभ की गई है। इस सुविधा का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र को मिले, इस हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित खेल स्टेडियम का उपयोग हैलीपेड के लिए भी किया जायेगा।

 

 

12 Mar 2025 | 12:37 pm

MP Budget 2025 Live Updates: आयुष्मान योजना के लिए 2 हज़ार 39 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) में 4 करोड़ 26 लाख से अधिक कार्ड जारी किए गए हैं। इस योजनान्तर्गत 497 शासकीय चिकित्सालय एवं 587 निजी चिकित्सालय सम्बद्ध हैं। आयुष्मान योजना के लिए वर्ष 2025-26 हेतु रुपये 2 हज़ार 39 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

12 Mar 2025 | 12:36 pm

MP Budget 2025 Live Updates: ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रुपये 4 हजार 400 करोड़, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए रुपये 4 हजार 50 करोड़, प्रधानमंत्री जनमन योजना (आवास) के लिए रुपये 1 हजार 100 करोड़, प्रधानमंत्री जनमन योजना (सड़क) के लिए रुपये 1 हजार 56 करोड़, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के लिए रुपये 960 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए रुपये 800 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन के लिए रुपये 594 करोड़ तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए रुपये 274 करोड़ के प्रावधान प्रस्तावित हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिये वर्ष 2025-26 में रुपये 19 हज़ार 50 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

12 Mar 2025 | 12:31 pm

MP Budget 2025 Live Updates: पंचायतों को सर्वागीण विकास के लिए 6 हज़ार 7 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की पंचायतों को सर्वागीण विकास में सहायता देने के उ‌द्देश्य से मूलभूत सेवाओं हेतु अनुदान में रुपये 2 हज़ार 507 करोड़ की वृद्धि करते हुए इस वर्ष रुपये 6 हज़ार 7 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। इसी क्रम में पंचायों का वित्तीय सामर्थ्य बढ़ाने की दृष्टि से ग्राम स्वराज अभियान में कुल रुपये 238 करोड़ तथा अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क वसूली अनुदान में रुपये 2 हज़ार 41 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:30 pm

MP Budget 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की समृद्ध व्यक्ति एवं परिवार के साथ ही समृद्ध ग्राम की संकल्पना के तहत “मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना” प्रारम्भ की जा रही है। पशुधन से समृद्धि के तत्व को समाहित करते हुए इसके अंतर्गत स्थानीय स्तर पर पशुपालन, मछलीपालन तथा खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जायेगा। इस हेतु बजट में रुपये 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

12 Mar 2025 | 12:29 pm

MP Budget 2025 Live Updates: नगरीय विकास के लिये18 हजार 715 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की नगरीय विकास के लिये वर्ष 2025-26 हेतु रुपये 18 हजार 715 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है जो कि वर्ष 2024-25 से लगभग रुपये 2 हजार करोड़ अधिक है

12 Mar 2025 | 12:28 pm

MP Budget 2025 Live Updates: सिंहस्थ-2028 महापर्व के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की ‘सिंहस्थ’ महापर्व न केवल मध्यप्रदेश के लिए अपितु सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। सिंहस्थ-2028 महापर्व के अवसर पर देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी जनता का, श्रदधायात्रा पर पधारना संभावित है। आयोजन की विशालता व महत्ता के दृष्टिगत सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ श्र‌द्धालुओं के लिए सिंहस्थ को एक अविस्मरणीय अनुभव दिये जाने हेतु श्रेष्ठ जन-सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था आवश्यक है। मैं अवगत कराना चाहता हूँ कि प्रदेश के कर्मनिष्ठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सक्षम व कुशल नेतृत्व में, प्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में सुनियोजित विकास कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। आयोजन वर्ष 2028 के पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस मद में लगभग रुपये 2 हजार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

12 Mar 2025 | 12:26 pm

MP Budget 2025 Live Updates: नगरीय क्षेत्रों में आवास, सड़क मरम्मत, अधोसंरचना विकास के लिए 1 हजार 617 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की नगरीय क्षेत्रों में आवास हेतु लगभग रुपये 1 हजार 700 करोड़, नगरों की सड़क मरम्मत के लिए रुपये 408 करोड़ तथा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास के लिए रुपये 295 करोड़ के प्रावधान प्रस्तावित हैं। “नगरीय निकायों को मूलभूत सेवाओं हेतु एकमुश्त अनुदान” अंतर्गत वर्ष 2025-26 में रुपये 1 हजार 617 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है जो वर्ष 2024-25 से रुपये 506 करोड़ अधिक हैं

 

12 Mar 2025 | 12:25 pm

MP Budget 2025 Live Updates: पीएम ई-बस योजना के लिए इन शहरों में ई-बसों का होगा संचालन

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की नगरों के विकास के लिए त्वरित व सुलभ शहरी परिवहन आवश्यक है। प्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में मेट्रो रेल का संचालन शीघ्र प्रारंभ होने के साथ-साथ अन्य प्रमुख शहरों में केबल कार का भी संचालन किया जाएगा। सुगम शहरी परिवहन के लिए आधुनिक और आरामदायक बसों का संचालन किया जा रहा है, साथ ही पी.एम. ई-बस योजनांतर्गत प्रमुख शहरों में पर्यावरण अनुकूल ई-बसों का संचालन किया जायेगा।

 

 

12 Mar 2025 | 12:23 pm

MP Budget 2025 Live Updates: ऊर्जा क्षेत्र के लिए 19 हज़ार करोड़ का प्रावधान- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की ऊर्जा क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 में रुपये 19 हज़ार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:22 pm

MP Budget 2025 Live Updates: सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिये 16 हज़ार 436 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की अनुभव में यह भी आया है कि कतिपय ग्राम पंचायतों में अभी भी कई बसाहटें ऐसी हैं, जिनमें मुख्य सड़क मार्ग से ग्राम पंचायतों में पहुँचने हेतु सड़क उपलब्ध नहीं है। अतः ग्रामवासियों को सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध कराने हेतु नवीन योजना “मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना” प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के लिये वर्ष 2025-26 में रुपये 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम चरण में निर्मित मार्गों के एकरेखण में पूर्व से निर्मित पुल-पुलिया-वेन्टेड कॉज़वे में से, कुछ संरचनाओं के क्षतिग्रस्त हो जाने अथवा वर्षाकाल में जलमग्न हो जाने से बारहमासी सडक संपर्क प्रभावित होता है, अतः एक नवीन योजना “क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना” प्रारम्भ की जा रही है। इस योजना के लिये वर्ष 2025-26 में रुपये 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं संधारण के लिये वर्ष 2025-26 में रुपये 16 हज़ार 436 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है, जो वर्ष 2024-25 से 34 प्रतिशत अधिक है।

12 Mar 2025 | 12:20 pm

MP Budget 2025 Live Updates: रोड नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए बड़ी घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की रोड नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी अनेक परियोजनाओं के साथ प्रदेश अधोसंरचना विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल, देवास, ग्वालियर, जबलपुर, सतना एवं इन्दौर में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। उज्जैन-जावरा 4-लेन के निर्माण से उज्जैन, इन्दौर एवं आसपास के क्षेत्र, मुम्बई-दिल्ली 8-लेन कॉरिडोर से जुड़ जायेंगे। माननीय राष्ट्रपति जी के कर कमलों से रुपये 1 हजार 692 करोड़ की अनुमानित लागत के उज्जैन-इन्दौर 6-लेन मार्ग का भूमि पूजन हो चुका है।

 

 

12 Mar 2025 | 12:19 pm

MP Budget 2025 Live Updates: सिंचाई परियोजनाओं के लिये 17 हजार 863 करोड़ का प्रावधान- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश में रुपये 24 हज़ार 293 करोड़ की अनुमानित लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना एवं रुपये 35 हज़ार करोड़ की अनुमानित लागत की पार्वती-कालीसिंध चंबल अंतर्राज्यीय नदी लिंक परियोजना के कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। ताप्ती नदी पर ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज योजना के लिये महाराष्ट्र सरकार से सहमति हेतु वार्ता प्रचलित है। वर्ष 2025-26 में 19 वृहद एवं मध्यम तथा 87 लघु सिंचाई परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं, जिनसे आगामी समय में 7 लाख 20 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित हो सकेगा। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण के लिये वर्ष 2025-26 में रुपये 17 हजार 863 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है जो वर्ष 2024-25 से 24 प्रतिशत अधिक है।

12 Mar 2025 | 12:18 pm

MP Budget 2025 Live Updates: 24 हज़ार 293 करोड़ की अनुमानित लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश में रुपये 24 हज़ार 293 करोड़ की अनुमानित लागत की केन-बेतवा लिंक परियोजना एवं रुपये 35 हज़ार करोड़ की अनुमानित लागत की पार्वती-कालीसिंध चंबल अंतर्राज्यीय नदी लिंक परियोजना के कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। ताप्ती नदी पर ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज योजना के लिये महाराष्ट्र सरकार से सहमति हेतु वार्ता प्रचलित है।

 

12 Mar 2025 | 12:16 pm

MP Budget 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री स्कूटी योजना सहित नारी शक्ति योजनाओं के लिए 26 हजार 797 करोड़ रुपए का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता, छात्राओं को साईकिलों का प्रदाय, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना सहित नारी शक्ति संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिए वर्ष 2025-26 में रुपये 26 हजार 797 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:15 pm

MP Budget 2025 Live Updates: ऑगनबाड़ी सेवाओं के लिए रुपये 3 हजार 729 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान के तहत प्रदेश के 20 जिलों में 217 आँगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2025-26 में आँगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु राशि रुपये 350 करोड़ का बजट प्रावधान प्रस्तावित है। इसी प्रकार ऑगनबाड़ी सेवाओं के लिए रुपये 3 हजार 729 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:14 pm

MP Budget 2025 Live Updates: पोषण-2.0 योजना के लिये रुपये 223 करोड़ का प्रावधान- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की “मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम” के तहत 14 लाख 64 हज़ार पंजीकृत गंभीर कुपोषित बच्चों में से लगभग 86 प्रतिशत बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हुआ है। प्रदेश में कुल 12 हज़ार 670 मिनी ऑगनबाड़ियों को उन्नयित कर पूर्ण आँगनबाड़ियों में परिवर्तित किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण-2.0 योजना के अंतर्गत 24 हजार 662 ऑगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाडी केन्द्र के रूप में उन्नत किया जा रहा है। पोषण-2.0 योजना के लिये रुपये 223 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:13 pm

MP Budget 2025 Live Updates: लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत महिलाओं की संख्या लगभग 1 करोड़ 27 लाख- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की वर्तमान में लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत महिलाओं की संख्या लगभग 1 करोड़ 27 लाख है। इस योजना के लिये रुपये 18 हज़ार 669 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना” के अन्तर्गत अब तक लगभग 52 लाख से अधिक माताएँ पंजीकृत की गई हैं। वर्ष 2024-25 में अब तक लगभग 5 लाख 75 हज़ार हितग्राहियों को रुपये 264 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

12 Mar 2025 | 12:11 pm

MP Budget 2025 Live Updates: लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में 2 लाख 43 हज़ार 396 बालिकाओं का पंजीकरण

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की वर्ष 2024-25 में “लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0” अन्तर्गत 2 लाख 43 हज़ार 396 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रारंभ से अब तक रुपये 12 हजार 932 करोड़ का निवेश किया जा चुका है।

12 Mar 2025 | 12:10 pm

MP Budget 2025 Live Updates: कृषि से जुड़े क्षेत्र के लिये रुपये 58 हज़ार 257 करोड़ का प्रावधान- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की बजट में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिये रुपये 58 हज़ार 257 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है जो वर्ष 2024-25 के प्रावधान से रुपये 13 हज़ार 409 करोड़ अधिक है।

 

12 Mar 2025 | 12:09 pm

MP Budget 2025 Live Updates: 33 लाख किसानों को रुपये 19 हजार 895 करोड़ का अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की सहकारिता की सफलता, एकता की शक्ति तथा सामूहिक प्रयासों में निहित है। प्रदेश में कुल 4 हज़ार 500 प्राथमिक सहकारी समितियाँ क्रियाशील हैं। वर्ष 2024-25 में इन समितियों के माध्यम से लगभग 33 लाख किसानों को रुपये 19 हजार 895 करोड़ का अल्पकालीन ऋण शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया है। “सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान” योजना हेतु रुपये 694 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:08 pm

MP Budget 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री मछुआ समृ‌द्धि योजना में 145 करोड़ रुपए का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की मछली उत्पादन व्यवसाय को प्रोत्साहित करने हेतु ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना” में रुपये 105 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। “मुख्यमंत्री मछुआ समृ‌द्धि योजना” में रुपये 145 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है, जो गत वर्ष से रुपये 100 करोड़ अधिक है।

12 Mar 2025 | 12:06 pm

MP Budget 2025 Live Updates: 2 हजार 200 गौशालाओं में 3 लाख 45 हजार से अधिक गौवंश का हो रहा हैं पालन- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की वृहद स्तर पर स्वावलंबी गौशालाएँ स्थापित करने हेतु नीति तैयार की जा रही है। प्रदेश में संचालित लगभग 2 हजार 200 गौशालाओं में 3 लाख 45 हजार से अधिक गौवंश का पालन हो रहा है। गौशालाओं में पशु आहार के लिए प्रति गौवंश प्रतिदिन रुपये 20 को दोगुना कर रुपये 40 किया जा रहा है। “गौ संवर्धन एवं पशुओं का संवर्धन योजना” में रुपये 505 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

 

12 Mar 2025 | 12:05 pm

MP Budget 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री डेयरी विकास योजना के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक एवं सामाजिक विकास में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के हित में “मुख्यमंत्री डेयरी विकास योजना” प्रारम्भ की गई है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन तथा संबद्ध दुग्ध संघों के संचालन एवं प्रबंधन के लिये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ अनुबंध की स्वीकृति दी गई है। इस अनुबंध से दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या तथा दुग्ध संकलन में वृद्धि होगी एवं प्रदेश का साँची ब्रांड मजबूत होगा। दुग्ध उत्पादकों को दूध के उत्पादन और संकलन को बढ़ाने के लिए दुग्ध संकलन पर 5 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस हेतु “मुख्यमंत्री डेयरी विकास योजना” के अंतर्गत रुपये 50 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

 

12 Mar 2025 | 12:04 pm

MP Budget 2025 Live Updates: राष्ट्रीय उ‌द्यानिकी मिशन में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश में फल, फूल एवं सब्ज़ी के उत्पादन के लिए नवीनतम प्रणालियों तथा इन उत्पादों के बेहतर विपणन व मूल्य के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रोत्साहित किया जा रहा है। “प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना” के अंतर्गत 4 हजार 416 इकाईयों को लाभान्वित किया गया है। “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना अंतर्गत कृषकों को प्रदत्त सिंचाई उपकरणों के माध्यम से पानी के अपव्यय को रोका गया है, साथ ही उत्पादन तथा उत्पादों की गुणवता में भी वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय उ‌द्यानिकी मिशन में रुपये 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:02 pm

MP Budget 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हज़ार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में दी जा रही राहत को निरन्तर रखा गया है, जिससे लगभग 37 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस मद में रुपये 19 हज़ार 208 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2 करोड़ 42 लाख प्रकरणों में रुपये 29 हज़ार 555 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस हेतु वर्ष 2025-26 में रुपये 2 हज़ार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 12:01 pm

MP Budget 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की कृषि क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन तथा कीट प्रबंधन जैसे विषयों पर नवीन अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर तथा राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के लिए कुल रुपये 40 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। “नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल एण्ड ऑइलसीड” में रुपये 183 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है जो गत वर्ष के प्रावधान की अपेक्षा दो गुना से भी अधिक है। कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में दी जा रही राहत को निरन्तर रखा गया है, जिससे लगभग 37 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस मद में रुपये 19 हजार 208 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2 करोड़ 42 लाख प्रकरणों में रुपये 29 हज़ार 555 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस हेतु वर्ष 2025-26 में रुपये 2 हज़ार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

 

12 Mar 2025 | 12:00 pm

MP Budget 2025 Live Updates: औ‌द्योगिक क्षेत्रों में कुल 5 हज़ार 772 बेड्स के हॉस्टल बनाए जाएँगे

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की प्रदेश में महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर को बढ़ाने एवं महिला रोज़गार का बेहतर पारिस्थितिकीय तंत्र प्रदान करने के लिए नवीन योजना “कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण” प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 04 सबसे बड़े औ‌द्योगिक क्षेत्रों में कुल 5 हज़ार 772 बेड्स के हॉस्टल निर्मित किए जाएंगे। इसी तरह औ‌द्योगिक कार्यबल हेतु भी जन-निजी भागीदारी आधारित आवासीय व्यवस्था प्रोत्साहित की जायेगी। श्रम विभाग के लिए वर्ष 2025-26 हेतु रुपये 1 हज़ार 108 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है, जो वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान से रुपये 106 करोड़ अधिक है।

12 Mar 2025 | 11:58 am

MP Budget 2025 Live Updates: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के हितग्राहियों को 300 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के उत्थान के लिए प्रतिब‌द्धता के साथ निरन्तर कार्य कर रही है। प्रसूति, शिक्षा, चिकित्सा, विवाह, अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह सहायता आदि के अन्तर्गत लगभग 49 लाख 39 हज़ार श्रमिक हितग्राहियों को रुपये 3 हजार 917 करोड़ के हितलाभ प्रदान किए गए हैं।  असंगठित श्रमिकों के हित संवर्धन के लिए लागू की गई “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना” अन्तर्गत 1 करोड़ 74 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। वर्ष 2024-25 में अब तक असंगठित क्षेत्र के लगभग 42 हज़ार हितग्राहियों को रुपये 300 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित की गई है। इस योजना में इस वर्ष 700 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 11:56 am

MP Budget 2025 Live Updates: विद्युत बिलों में लगभग रुपये 5 हज़ार 730 करोड़ की राहत- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में लगभग रुपये 5 हज़ार 730 करोड़ की राहत से लगभग 1 करोड़ 8 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं।
वर्ष 2025-26 हेतु इस योजना में रुपये 7 हज़ार 132 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 11:55 am

MP Budget 2025 Live Updates: सामाजिक पेंशनों के लिए रुपये 4 हज़ार 66 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की सामाजिक एवं आर्थिक कारणों से गरिमापूर्ण जीवनयापन में असमर्थ वर्ग को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में हमारी संवेदनशील सरकार संकल्पित है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं यथा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना आदि के माध्यम से प्रतिमाह 55 लाख 60 हज़ार से अधिक हितग्राहियों को सहायता प्रदान की जा रही है। इस बजट में सामाजिक पेंशनों के लिए रुपये 4 हज़ार 66 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

 

12 Mar 2025 | 11:55 am

MP Budget 2025 Live Updates: पिछड़ा वर्ग के लिये 1 हज़ार 786 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ वर्ग के लिये वर्ष 2025-26 हेतु रुपये 1 हज़ार 786 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 11:54 am

MP Budget 2025 Live Updates: अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत रुपये 32 हज़ार 633 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिये अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत रुपये 32 हज़ार 633 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया है जो वर्ष 2024-25 से रुपये 4 हजार 733 करोड़ अधिक है। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के सदस्य विभिन्न परम्परागत व्यवसायों से जुड़े हुऐ हैं। इन परम्परागत व्यवसायों को संरक्षित करने तथा आधुनिक तकनीकों का समावेश करते हुए सम्मानजनक पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।

12 Mar 2025 | 11:53 am

MP Budget 2025 Live Updates: विद्यार्थियों को आवास सहायता में रुपये 200 करोड़- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आवास सहायता में रुपये 200 करोड़, छात्रावास योजना में रुपये 193 करोड़, छात्रवृत्तियों हेतु रुपये 1 हज़ार 19 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत रुपये 180 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

12 Mar 2025 | 11:52 am

MP Budget 2025 Live Updates: अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत रुपये 47 हज़ार 295 करोड़ का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
हमारी संवेदनशील सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये अनुसूचित जनजाति उपयोजना अंतर्गत रुपये 47 हज़ार 295 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया है, जो वर्ष 2024-25 से रुपये 6 हज़ार 491 करोड़ अधिक है।

12 Mar 2025 | 11:51 am

MP Budget 2025 Live Updates: किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़
धान उपार्जन बोनस के लिए 850 करोड़

12 Mar 2025 | 11:50 am

MP Budget 2025 Live Updates: जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं, कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट भाषण की शुरुआत वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कविता से की
उन्होंने कहा- यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है…
जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं, कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं
हमने 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तय किया
सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्यप्रदेश। इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो। महिलाओं का आत्मगौरव मिले

12 Mar 2025 | 11:46 am

MP Budget 2025 Live Updates: मोहन सरकार का मंत्र: “काम लगातार, फैसले असरदार”

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
मोहन सरकार का मंत्र: “काम लगातार, फैसले असरदार”

12 Mar 2025 | 11:45 am

MP Budget 2025 Live Updates: वार्षिक आय ₹22.33 लाख तक बढ़ाने की योजना – वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद ₹250 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य।
वार्षिक आय ₹22.33 लाख तक बढ़ाने की योजना।
2024 की तुलना में बजट में 15% वृद्धि।
सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर देश में सबसे अधिक – 22 वर्षों में 17 गुना वृद्धि।

12 Mar 2025 | 11:44 am

MP Budget 2025 Live Updates: बजट में रोजगार व औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रमुख घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
बजट में रोजगार व औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रमुख घोषणाएं
प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र – 3 लाख से अधिक नौकरियां।
प्रसूति, विवाह और अंत्येष्टि सहायता के लिए ₹3,917 करोड़।
विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53,000 से अधिक आवास, 22 नए छात्रावास।

12 Mar 2025 | 11:43 am

MP Budget 2025 Live Updates: बजट में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रमुख घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
बजट में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रमुख घोषणाएं
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए ₹25 करोड़।
पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए ₹1,086 करोड़।
गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए विशेष बीमा योजना।

12 Mar 2025 | 11:42 am

MP Budget 2025 Live Updates: बजट में जनजातीय वर्ग के लिए प्रमुख योजनाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
बजट में जनजातीय वर्ग के लिए प्रमुख योजनाएं
23,000 प्राथमिक स्कूल, 6,800 माध्यमिक स्कूल, 1,100 हाई स्कूल।
900 उच्चतर माध्यमिक स्कूल, 1,078 आश्रम, 1032 सीनियर छात्रावास।
कुपोषण मुक्ति आहार अनुदान – 2.20 लाख महिलाओं को ₹1,500।

12 Mar 2025 | 11:42 am

MP Budget 2025 Live Updates: मध्यप्रदेश बजट की बड़ी घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का लाभ।
आगामी 5 वर्षों में उद्योगों को ₹30,000 करोड़ के इंसेंटिव।
खाद्यान्न योजना के लिए ₹7,132 करोड़ का प्रावधान।
श्रम विभाग के लिए ₹1,808 करोड़ का प्रावधान।
आकांक्षा योजना के लिए ₹20.52 करोड़ का प्रावधान।

12 Mar 2025 | 11:40 am

MP Budget 2025 Live Updates: मप्र में डिजिटल यूनिवर्सिटी खुलेगी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
मप्र में डिजिटल यूनिवर्सिटी खुलेगी
एआई के बारे में पढ़ाया जाएगा
देवी अहिल्या कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा

 

12 Mar 2025 | 11:39 am

MP Budget 2025 Live Updates: बजट में खेल के क्षेत्र में वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
खेल ऐसा माध्यम है जो युवाओं में अनुशासन टीम भावना तथा सहज जैसे सद्गुणों का विकास कर उन्हें एक संकल्प वन व सफल जीवन प्रदान करता है
हमारी सरकार ने प्रदेश के शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की छुपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करने का अवसर दिया है
खेलो इंडिया योजना के तहत भर्ती प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया स्माल केंद्र स्थापित किए गए हैं
वर्तमान में प्रदेश में 11 खेल अकादमी में 18 खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर की य संरचना उपकरण व प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है
प्रदेश में वर्तमान में 18 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टर्फ 7 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक एवं 114 खेल स्टेडियम के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय की तरफ पांच सिंथेटिक एथलीट टेक तथा 56 खेल स्टेडियम सीख रही उपलब्ध होंगे
खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र में काम से कम एक सर्व सुलभ एवं सर्व सुविधा संपन्न स्टेडियम सुनिश्चित किया जाए

12 Mar 2025 | 11:38 am

MP Budget 2025 Live Updates: 73 महाविद्यालय में AI की शिक्षा शुरू- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
प्रदेश में निजी और सरकारी मिलकर 73 महाविद्यालय हैं
इन विश्वविद्यालय में AI की शिक्षा शुरू कर दी है..

12 Mar 2025 | 11:37 am

MP Budget 2025 Live Updates: किसानों को 6 हजार रु प्रति वर्ष आर्थिक सहायता – वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
किसानों को 6 हजार रु प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है

12 Mar 2025 | 11:36 am

MP Budget 2025 Live Updates: हर विधानसभा में सर्वसुविधा वाला एक स्टेडियम बनेगा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
हर विधानसभा में सर्वसुविधा वाला एक स्टेडियम बनेगा
इस योजना के लिए 25 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है

12 Mar 2025 | 11:35 am

MP Budget 2025 Live Updates: उद्योंगों से 3 लाख से अधिक लोगो को मिलेगा रोजगार- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
अनुसूचित जाति के अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान।
पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए एक हजार 86 करोड़ का प्रावधान
गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए योजनाओं का पैकेज दिया जाएगा।
राज्य स्तरीय बीमा समिति का गठन करेंगे।
प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।
इनसे 3 लाख से अधिक रोजगार मिलेंगे।
विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53 हजार से ज्यादा आवास बनाए जा चुके हैं।
22 नए छात्रावास बनाए जाएंगे।

12 Mar 2025 | 11:34 am

MP Budget 2025 Live Updates: प्रदेश में 22 ITI खुल रहे है, प्रदेश में अब ITI की संख्या 900 से अधिक हो जाएगी

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
प्रदेश में 22 ITI खुल रहे है..प्रदेश में अब ITI की संख्या 900 से अधिक हो जाएगी
कौशल विकास विस्तार के लिए देवी अहिल्याबाई कौशल विकास योजना शुरू की गई है

12 Mar 2025 | 11:33 am

MP Budget 2025 Live Updates: 39 नए इंस्ट्रीयल एरिया को विकसित किया जाएगा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
39 नए इंस्ट्रीयल एरिया को विकसित किया जाएगा
छिंदवाड़ा में संग्राहलय का विस्तार किया गया है

12 Mar 2025 | 11:32 am

MP Budget 2025 Live Updates: प्रतियोगी परीक्षा के लिए 20 करोड़ 52 लाख का प्रवाधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
प्रतियोगी परीक्षा के लिए 20 करोड़ 52 लाख का प्रवाधान प्रस्तावित है
परंपरागत व्यवसायों को संरक्षित किया जाएगा
छात्रावासों को मेस और इंटरनेट से लेस किया जा रहा है

12 Mar 2025 | 11:31 am

MP Budget 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण 1 करोड़ 33 लाख परिवार को निशुल्क राशन

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण 1 करोड़ 33 लाख परिवार को निशुल्क राशन दिया जा रहा है
प्रदेश के नागरिकों के बीमा समिति का गठन किया जाएगा….
बजट के बीच विपक्ष का खलल
पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने उठाए सवाल
अध्यक्ष बोले- कुछ रिकॉर्ड में नहीं आएगा

12 Mar 2025 | 11:30 am

MP Budget 2025 Live Updates: 19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
19 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन है

12 Mar 2025 | 11:28 am

MP Budget 2025 Live Updates: गरीबों के अनाज के लिए 7132 करोड़- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 4 हजार 66 करोड़
गरीबों के अनाज के लिए  7132 करोड़

12 Mar 2025 | 11:27 am

MP Budget 2025 Live Updates: स्वामी विवेकानंद दक्षता मिशन शुरू करेगी सरकार

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
स्वामी विवेकानंद दक्षता मिशन शुरू करेगी सरकार…..

 

12 Mar 2025 | 11:27 am

MP Budget 2025 Live Updates: संबल योजना के लिए 800 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
संबल योजना के लिए 800 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित…..
इंडस्ट्रियल एरिया में 5 हजार से अधिक कामकाजी हॉस्टल बनाए जाएंगे

12 Mar 2025 | 11:26 am

MP Budget 2025 Live Updates: लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को केंद्र सरकार की बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को केंद्र सरकार की बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा

12 Mar 2025 | 11:25 am

MP Budget 2025 Live Updates: आहार योजना के अंतर्गत महिलाओ के खाते में 1 हजार 500 रुपये दिये जा रहे है- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
हम प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहे है…
प्रदेश जनजातिय बाहुल्य प्रदेश है..
प्रदेश का फोकास जनजातीय वर्ग के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबंध है
एक लाख से ज्यादा जनजातीय छात्रों को आकांक्षा योजना से लाभ मिल रही है
आहार योजना के अंतर्गत महिलाओ के खाते में 1 हजार 500 रुपये दिये जा रहे है..

 

12 Mar 2025 | 11:24 am

MP Budget 2025 Live Updates: 11300 से अधिक गांवों का कायाकल्प होगा- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
जनजातीय वर्ग के 50 स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश भेजेगी सरकार..
जनजातीय बहुल 11300 से अधिक गांवों का कायाकल्प होगा…
200 करोड़ का बजट रखा गया
जनजातीय इलाकों में सीएम राइज स्कूल के लिए 1017 करोड़….

 

12 Mar 2025 | 11:24 am

MP Budget 2025 Live Updates: आकांशा योजना के लिए 20 करोड़ 52 लाख का प्रावधान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
20करोड़ 52 लाख विद्यार्थियों के प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी के लिए प्रस्तावित हैं
आकांशा योजना के लिए 20 करोड़ 52 लाख का प्रावधान

12 Mar 2025 | 11:23 am

MP Budget 2025 Live Updates: प्रत्येक जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
प्रत्येक जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा

 

12 Mar 2025 | 11:23 am

MP Budget 2025 Live Updates: उद्योगों के लिए 18 नीतियां लाई गई- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
बजट में GIS की उपलब्धियों का उल्लेख….
मप्र में उद्धम आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं….
उद्योगों के लिए 18 नीतियां लाई गई हैं….

12 Mar 2025 | 11:22 am

MP Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने संस्कृत श्लोक के साथ बजट भाषण शुरू किया

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश कर रहे बजट
संस्कृत श्लोक के साथ बजट भाषण शुरू किया

12 Mar 2025 | 11:21 am

MP Budget 2025 Live Updates: हमारा लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाकर 250 लाख करोड़ तक पहुंचाना- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
हमारा लक्ष्य है राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाकर 250 लाख करोड़ तक पहुंचाना
हाल ही में प्रदेश में 16 वें वित्त आयोग का प्रवास हुआ था, जिसमें प्रदेश की ओर से केंद्रीय करों में अधिक हिस्सेदारी तथा राजकोषीय प्रबंधन विषय बिंदुओं पर अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया
राज्यों में बेहतर राजकोषीय प्रबंधन के लिए इकोनॉमिक्स रिसर्च द्वारा फिजिकल काउंसिल के गठन की अनुशंसा की गई है

12 Mar 2025 | 11:20 am

MP Budget 2025 Live Updates: विकसित प्रदेश 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
आर्थिक सूझबूझ का नेतृत्व प्राप्त है
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता एवं संकल्पों के परिणाम स्वरुप भारत की अर्थव्यवस्था में निरंतर वृद्धि हो रही है
नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है
प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने भी प्रदेश के लिए विकसित प्रदेश 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है

12 Mar 2025 | 11:19 am

MP Budget 2025 Live Updates: इस बार का बजट जीरो वेस्ट पर बेस्ड- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
2025-26 का बजट जीरो बेस्ट बजट प्रक्रिया से तैयार किया है….
इस प्रक्रिया के माध्यम से बजट की राशि के सही परिणाम मिलेंगे और अधिक सार्थक बनाने के लिए रहेंगे…
प्रस्तावित बजट में हमारी कुछ नई ख्वाहिश है जनता और जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइश है, कर सके हम सभी पूरी यह हमारी कोशिश है….

12 Mar 2025 | 11:18 am

MP Budget 2025 Live Updates: सरकार का लक्ष्य विकसित मध्य प्रदेश- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
सरकार का लक्ष्य विकसित मध्य प्रदेश..
प्रदेश में विकास हो जनता का जीवन खुशहाल हो शिक्षा और स्वास्थ्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो…
सरकार औद्योगिक विकास पर ध्यान दे रही है…
सरकार समाज के समस्त वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है….

12 Mar 2025 | 11:17 am

MP Budget 2025 Live Updates: 2024 की तुलना में बजट में 15% तक की वृद्धि प्रस्तावित- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की

विकसित मप्र, वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद 250 लाख करोड़ तक पहुंचाना।

वार्षिक आय 22 लाख 33 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य।

2024 की तुलना में बजट में 15% तक की वृद्धि प्रस्तावित है।

सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर देश में सबसे ज्यादा है। पिछले 22 साल में 17 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

12 Mar 2025 | 11:11 am

MP Budget 2025 Live Updates: बजट GYAN पर आधारित होगा- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की
विकसित मध्य प्रदेश बनाना हमारा लक्ष्य है
प्रदेश में उद्योगों का विकास हो रहा है
बजट GYAN पर आधारित होगा

12 Mar 2025 | 11:10 am

MP Budget 2025 Live Updates: बजट नया है लेकिन पुरानी कुछ ख्वाइसे है- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की

जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से बजट तैयार किया है

आम जनता ,अर्थशास्त्रियों से चर्चा कर बजट तैयार किया गया है

बजट नया है लेकिन पुरानी कुछ ख्वाइसे है

12 Mar 2025 | 11:08 am

MP Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बजट भाषण शुरू

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की

मोहन सरकार का वर्ष 2025- 26 का बजट….
हमारी सरकार लक्ष्य है विकसित मप्र …
मुझे गर्व है इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमारी सरकार गरीब कल्याण मिशन युवा कल्याण मिशन किसान कल्याण मिशन नारी कल्याण मिशन के रूप में काम कर रही है….

12 Mar 2025 | 10:37 am

Bhopal News: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का प्रदर्शन

भोपाल

कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का प्रदर्शन…

गेहूं की सूखी फसल सिर पर लेकर पहुंचे शाह…

सरकार से 2700 रुपए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की मांग…

गेहूं की खरीद पर बोनस की भी मांग…

12 Mar 2025 | 10:36 am

Raipur News : जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित

आज होने वाले थे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव

अचानक से प्रशासन ने लिया स्थगन का निर्णय

कुछ देर में जारी होगा आदेश

12 Mar 2025 | 10:13 am

Janjgir News : 78 लाख रुपये लूट का मामले परआईजी ने की 30 हजार ईनाम की घोषणा

जांजगीर.
78 लाख रुपये लूट का मामला
बिलासपुर आईजी ने की 30 हजार ईनाम की घोषणा
SP ने भी पहले की थी 5 हजार ईनाम की घोषणा
14 जनवरी को 2 बदमाशों ने की थी लूट
शराब दुकान की कलेक्शन राशि की हुई थी लूट
गार्ड के पैर पर बदमाशों ने चलाई थी गोली

12 Mar 2025 | 10:12 am

MP Budget 2025 live updates: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा बयान

कैबिनेट बैठक में शामिल होने विधानसभा पहुंचे मंत्री

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा बयान…

सरकार नहीं लगाएगी कोई नया कर
कोई कर नहीं लगाया जाएगा…

कैबिनेट मंत्री तुलसी सजावट का बयान…

गरीब किसान महिला युवाओं का बजट होगा…

12 Mar 2025 | 9:52 am

Mhow Violence Update: हिंसा का एक और वीडियो आया सामने

महू : हिंसा अपडेट

हिंसा का एक और वीडियो आया सामने

2 मिनिट 51 सेकेंड के वीडियो में पथराव और तोड़फोड़ करते दिखे

सीसीटीवी कैमरे पर भी पथराव करते दिखे हुडदंगी
bana raha hu

12 Mar 2025 | 9:51 am

MP Budget 2025 live updates: बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र जीतू पटवारी का बयान

12 Mar 2025 | 9:48 am

MP Budget 2025 live updates: बजट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान

12 Mar 2025 | 9:47 am

MP Budget 2025 live updates: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश बजट 2025-26 पेश करने के लिए विधानसभा पहुंचे

12 Mar 2025 | 9:44 am

Mohan Cabinet Meeting: कुछ ही देर में मोहन कैबिनेट की बैठक

कुछ ही देर में मोहन कैबिनेट की बैठक….
विधानसभा में मुख्यमंत्री के कक्ष में होगी कैबिनेट की बैठक….
बजट को मिलेगी मंजूरी…..
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट लेकर कैबिनेट में पहुंचे…..

12 Mar 2025 | 9:43 am

MP Budget 2025 live updates: बजट को लेकर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का बयान

जेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का बयान…

एमपी के आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा…

आम जनता के लिए बेहतर बजट होगा – मलैया

पूरे प्रदेश में पूंजी निवेश बढ़ रहा है, निवेशकों का ध्यान भी प्रदेश निवेश पर है

हमारे पास मेन पावर है, लैंड है और अन्य रिसोर्सेस हैं…

जो पुरानी योजनाएं चल रही है, उन योजनाओं का बजट में समावेश होगा…

प्रदेश लगातार बढ़ रहा है हम हमारे रिसोर्स दिखेंगे, जो बॉरोइंग कर सकते होंगे वो करेंगे…

जो बजट होगा, चारों वर्गों के लिए के लिए होगा – जयंत मलैया…

किसानों के लिए भी सीएम ने घोषणा की थी 175 रुपए का बोनस देंगे…

घोषणा पत्र जो होता है, वो 5 साल के लिए होगा तो अगले चुनाव से पहले सारे वादे पूरे होंगे…

इस बार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया जा सकता है…

सरकार पर विपक्ष के आरोप पर पलटवार भी किया है.

12 Mar 2025 | 9:38 am

MP Budget 2025 live updates: बजट के पहले IBC 24 से चर्चा में बोले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

भोपाल…..
बजट के पहले IBC 24 से चर्चा में बोले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा……
बजट अच्छा रहेगा…..
इस बजट में सब कुछ है…
मप्र का पूरा विकास इसमें है…
विपक्ष के आरोप पर बोले….
विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं है……

12 Mar 2025 | 9:34 am

MP Budget 2025 live updates : यह बजट विकास का बजट होगा- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

 

12 Mar 2025 | 9:31 am

MP Budget 2025 live updates :आम बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दिए संकेत

भोपाल

आम बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दिए संकेत…

IBC 24 से खास बातचीत में जगदीश देवड़ा ने दिए संकेत…

बजट में आम जनता नहीं आएगा नया बोझ…

बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है…

बजट में शिक्षा, उद्योग सहित तमाम विभागों का ध्यान रखा गया है..

12 Mar 2025 | 9:30 am

MP Budget 2025 live updates : 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा मध्य प्रदेश का बजट

मध्य प्रदेश का बजट 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है
मोहन सरकार बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश जरूर करेगी
बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्योगों को बड़ी सौगातें मिल सकती हैं

12 Mar 2025 | 9:29 am

MP Budget 2025 live updates: जनता के बीच लेकर जाएंगे बजट – वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

बजट को लेकर मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जदगीश देवड़ा का बयान-
मध्य प्रदेश में लगातार हर क्षेत्र में विकास हो रहा है
हमने आर्थिक सर्वेक्षण दिया है
बजट भी जनता के बीच लेकर जाएंगे
बजट जनता को समर्पित होगा

12 Mar 2025 | 9:27 am

MP Budget 2025 live updates : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ट्वीट

सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को मिल रही वैश्विक पहचान. यह मध्यप्रदेश वासियों के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है कि UNESCO ने सम्राट अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर और बुंदेला शासकों के किलों व महलों को टेंटेटिव सूची में सम्मिलित किया है, जिसके लिए मैं सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हू.

 

12 Mar 2025 | 9:25 am

MP Budget 2025 live updates : मंत्री धर्मेंद्र लोधी का बड़ा बयान

बजट को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र लोधी का बयान
इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की झलक देखने को मिलेगी
जिस तरीके से उन्होंने गरीब किसान युवा और महिलाओं के उत्थान की बात कही है,
इन चार वर्गों का बजट में खास ध्यान रखा जाएगा

 

12 Mar 2025 | 9:23 am

Janjgir News : सिविल सर्जन के खिलाफ लामबंदी का मामला

जांजगीर
सिविल सर्जन के खिलाफ लामबंदी का मामला
स्वास्थ्य मंत्री से मिले जिला अस्पताल के डॉक्टर
3 दिनों में कार्रवाई का दिया आश्वासन
3 दिनों के लिए डॉक्टर्स का आंदोलन स्थगित
सिविल सर्जन को हटाने की है मांग
6 दिनों तक डॉक्टर और स्टाफ रहे लामबंद
सिविल सर्जन बताता है खुद को स्वास्थ्य मंत्री का भतीजा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कोई भतीजा नहीं

12 Mar 2025 | 9:19 am

Bilaspur News : हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का सांकेतिक भूख हड़ताल आज

बिलासपुर_
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का सांकेतिक भूख हड़ताल आज
राज्य के बजट में एयरपोर्ट विकास के लिए पर्याप्त राशि घोषित नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन
4C एयरपोर्ट के लिए एक मुश्त 300 करोड़ राशि घोषणा की है मांग
महाधरना स्थल में होगा भूख हड़ताल आंदोलन

12 Mar 2025 | 9:18 am

MP Budget Session 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट लेकर विधानसभा रवाना

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट लेकर विधानसभा रवाना हुए

कुछ देर में सदन में पेश करेंगे बजट

12 Mar 2025 | 9:17 am

MP Budget Session 2025: जनता के कल्याण का बजट है- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

घर में पूजा अर्चना के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे है वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

जनता के कल्याण का बजट है

विपक्ष विचलित हो रहा है विपक्ष याद करें 2003 के पहले का मप्र तब बजट का क्या आकार था….

 

12 Mar 2025 | 9:15 am

Bilaspur News : नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला

बिलासपुर-नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला
CMHO ने चार विशेषज्ञों की जांच टीम की गठित
जांच कर टीम CMHO को सौंपेगी रिपोर्ट
प्राइवेट अस्पताल में 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की हुई थी मौत
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया है आरोप
एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी छात्रा की तबीयत
बीते 7 मार्च अस्पताल में हुई थी छात्रा की मौत

12 Mar 2025 | 9:15 am

Indore News : महू में हुए विवाद के बाद पुलिस इंदौर में दे रही लोगो की समझाइश

इंदौर : महू में हुए विवाद के बाद पुलिस इंदौर में दे रही लोगो की समझाइश

एमआईजी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाके में खुद पहुंचे इलाके के डीसीपी

पुलिस ने दी लोगो को समझाइश

होली पर यदि गलती से डल जाए रंग या टकरा जाए गाड़ी तो ना करे विवाद

विवाद करने के बजाए बातों को सुलझाए

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा पहुंचे थे लोगो को समझाइश देने

12 Mar 2025 | 9:14 am

Ujjain News : महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कारोबारी बाबा कल्याणी ने पत्नी के साथ किया पूजा

उज्जैन
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किया पूजा
कारोबारी बाबा कल्याणी ने पत्नी के साथ किया पूजा
बिना अनुमति के गर्भगृह में 10 मिनट तक पूजा किया
1 IAS ,2 डिप्टी कलेक्टर समेत सैकड़ो कर्मचारी थे तैनात

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm