Twisha Sharma Death Case Updates: ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह पर ‘बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया’ का बड़ा एक्शन.. सस्पेंड किया गया वकालत का लाइसेंस

Twisha Sharma Death Case Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सस्पेंड किया।

Twisha Sharma Death Case Updates: ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह पर ‘बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया’ का बड़ा एक्शन.. सस्पेंड किया गया वकालत का लाइसेंस

Twisha Sharma Death Case Updates || Image- ANI News File

Modified Date: May 22, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: May 22, 2026 10:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BCI ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया।
  • आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।
  • ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी।

दिल्ली: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। (Twisha Sharma Death Case Updates) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। BCI ने कहा कि समर्थ पर लगे आरोप कानूनी पेशे की गरिमा को प्रभावित करने वाले हैं।

चेहरे पर मास्क लगाकर किया था सरेंडर

इससे पहले आज मामले का मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। समर्थ ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया था। हालाँकि इसके साथ ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी समर्थ सिंह के वकीलों ने जिला अदालत में सरेंडर की अर्जी पेश की थी, जिसमें आरोपी को अदालत में सरेंडर करने की अनुमति मांगी गई थे। (Twisha Sharma Death Case Updates) ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई थी। पुलिस ने समर्थ पर इनाम भी घोषित किया हुआ था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown