केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ससुर के घर चलवाया बुलडोजर, पत्नी को भी नहीं थी जानकारी…जानें वजह

प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए हमेशा कर्मचारियों को फटकार लगाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक नया किस्सा सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ससुर के घर चलवाया बुलडोजर, पत्नी को भी नहीं थी जानकारी…जानें वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 05:41 pm IST
Published Date: September 17, 2021 2:55 pm IST

नयी दिल्ली। bulldozer at father-in-law’s house : प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए हमेशा कर्मचारियों को फटकार लगाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक नया किस्सा सामने आया है। दरअसल गडकरी ने कल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की समीक्षा की और एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि, कैसे उन्होंने एक बार अपनी पत्नी को बिना बताए अपने ही ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में गुरुवार को 2 लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, अब तक 1 करोड़ 61 लाख 73 हजार वैक्सीनेट

bulldozer at father-in-law’s house : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि, “जब मेरी नई-नई शादी हुई थी, तब मेरे ससुर साहब का घर सड़क के बीच में आ रहा था। तब मैंने अपनी पत्नी को बिना बताए ही अपने ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था और वहां सड़क बनवाई थी। इस दौरान गडकरी कार्यक्रम में मौजूद लोगों काम के प्रति क्या-क्या जिम्मेदारियां होती है जो उन्हें निभानी पड़ती है यह बता रहे थे।

यह भी पढ़ें:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को गार्ड ने मारा डंडा, रात में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे अस्पताल… जानें आगे क्या हुआ

बात दें कि अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा में लगने वाला 24 घंटों का लम्बा समय कम होकर करीब 12 घंटे ही रह जाएगा। इतना ही नहीं 8 लेन का यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर भी निकलेगा।गडकरी ने यह भी बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की न्यूनतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com