US Released UFO Files: ब्रम्हांड में मौजूद है एलियंस!.. अमेरिका ने पेश किये सबूत, आसमान में नजर आ रही है अजीबोगरीब चीजें, आप खुद भी देखें

United States Released UFO Files: अमेरिका ने यूएफओ फाइलें जारी कीं, रहस्यमयी उड़ती वस्तुओं और एलियन जीवन को लेकर दुनियाभर में बढ़ी चर्चा।

US Released UFO Files: ब्रम्हांड में मौजूद है एलियंस!.. अमेरिका ने पेश किये सबूत, आसमान में नजर आ रही है अजीबोगरीब चीजें, आप खुद भी देखें

United States Released UFO Files || Image- TMZ fILE

Modified Date: May 8, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: May 8, 2026 11:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेंटागन ने यूएफओ से जुड़ी 162 नई गोपनीय फाइलें सार्वजनिक कीं।
  • अपोलो-17 मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने रहस्यमयी चमकती रोशनी देखने का दावा किया।
  • नई फाइलों के बाद एलियंस और यूएफओ को लेकर चर्चा तेज हुई।

पेंटागन: अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने यूएफओ यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं से जुड़े कई नए दस्तावेज जारी किए हैं। बता दें कि ये दस्तावेज पहले कभी सार्वजनिक नहीं किए गए थे। (United States Released UFO Files) इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद दुनियाभर में यूएफओ और एलियन जीवन को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। पेंटागन ने कुल 162 नई फाइलें एक नई सरकारी वेबसाइट पर जारी की हैं। इस डॉक्युमेंट्स में सेना, एफबीआई, नासा और अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट भी शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया था ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही संकेत दिए थे कि सरकार यूएफओ और एलियन जीवन से जुड़े डॉक्युमेंट्स रिलीज करेगी। फरवरी में उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि पेंटागन और अन्य एजेंसियों को यूएफओ, यूएपी और एलियन जीवन से जुड़ी फाइलें जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे।

हालांकि यूएफओ मामलों पर शोध करने वाले लेखक गैरेट ग्राफ का कहना है कि अब तक जारी दस्तावेजों में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि अमेरिका एलियंस की मौजूदगी छिपा रहा था। (United States Released UFO Files) उन्होंने कहा कि ये फाइलें पहले जारी हुई हजारों रिपोर्टों जैसी ही लगती हैं। हालांकि कई घटनाएं ऐसी हैं, जिनकी स्पष्ट व्याख्या अब तक नहीं हो सकी है।

दस्तावेजों में कई घटनाओं का जिक्र

इन दस्तावेजों में 1972 के अपोलो-17 मिशन का भी जिक्र है। चंद्रमा पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने मिशन के दौरान आसमान में चमकती रोशनी देखने की बात कही थी। अंतरिक्ष यात्री रोनाल्ड इवांस ने “बहुत चमकीले कण” देखे थे, जबकि हैरिसन श्मिट ने उस दृश्य को “चौथी जुलाई की आतिशबाजी” जैसा बताया था। पेंटागन ने कहा कि इस घटना की प्रकृति को लेकर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

इसके अलावा 1947 की एक घटना भी दस्तावेजों में शामिल है। ओरेगन के एक पूर्व नौसेना पायलट रे वर्जिल हैटफील्ड ने दावा किया था कि उन्होंने आसमान में एल्युमिनियम जैसी चमक वाला गोलाकार उड़ता हुआ डिस्क देखा था। (United States Released UFO Files) एफबीआई रिपोर्ट के अनुसार यह वस्तु करीब 1000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रही थी और एक समय इतनी करीब आ गई थी कि पायलट को लगा वह उससे टकरा सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

एक अन्य रिपोर्ट 1958 की है, जिसमें मिशिगन के 23 वर्षीय डेविड वीवर ने एफबीआई को फोन कर बताया था कि उसने आसमान में एक गोलाकार वस्तु देखी, जिसके ऊपर क्रिस्टल जैसी चमकदार गुंबदनुमा आकृति थी। उसने यह दृश्य काम से घर लौटते समय देखा था। पेंटागन की इन नई फाइलों के बाद यूएफओ और एलियन जीवन को लेकर लोगों की दिलचस्पी फिर बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी भी दस्तावेज में एलियंस के अस्तित्व का पक्का प्रमाण सामने नहीं आया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown