शह मात The Big Debate: ‘मुस्लिम कैलेंडर’ वाला दांव..पार होगी कांग्रेस की नाव? कांग्रेस बार-बार मुस्लिम कार्ड क्यों खेलती है?

MP News: ‘मुस्लिम कैलेंडर’ वाला दांव..पार होगी कांग्रेस की नाव? कांग्रेस बार-बार मुस्लिम कार्ड क्यों खेलती है?

शह मात The Big Debate: ‘मुस्लिम कैलेंडर’ वाला दांव..पार होगी कांग्रेस की नाव? कांग्रेस बार-बार मुस्लिम कार्ड क्यों खेलती है?

MP News Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 5, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: February 5, 2026 12:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने भोपाल की नरेला सीट से मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए हिजरी कैलेंडर बांटे
  • बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया, जबकि कांग्रेस ने भाईचारे की पहल कहा
  • राजनीतिक पंडित इसे मिशन-2028 के लिए कांग्रेस की वोटबैंक रणनीति मान रहे हैं

भोपाल: MP News मध्यप्रदेश में अभी भले ही चुनाव नहीं हैं लेकिन मिशन-2028 के लिए कांग्रेस ने अपने वोटबैंक को लुभाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने शुरु कर दिए हैं। मुस्लिमों को रिझाने वाले इस हिजरी कैलेंडर के जरिए कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है और इसकी शुरुआत भोपाल की हाईप्रोफाइल सीट नरेला से, मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ-कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मनोज शुक्ला ने की। उन्होंने बकायदे हरे रंग और उर्दू जबान में बोले जाने वाले दिन, मुस्लिम त्योहारों से भरा कैलेंडर बनवाया..और ऐसे 50 हजार कैलेंडर क्षेत्र के मुसलमान वोटर्स के बीच- मस्जिद औऱ दरगाहो में बांटे जा रहे हैं। खबर ये भी है कि मुस्लिमों को खुश करने वाले ऐसे कैलेंडर कांग्रेस के तमाम वो नेता छपवा रहे हैं जो कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

MP News Today कांग्रेस के इस इस्लामिक कैलेंडर के सुर्खियों में आते ही एमपी में सियासी तपिश बढ़ गई। बीजेपी इसे कट्टरपंथ से जोड़ते हुए कांग्रेस का तुष्टिकरण बता रही है, तो कांग्रेस ने अपनी सफाई पेश करते हुए भाईचारे की रस्म बताया।

कुलमिलाकर कांग्रेस के हिजरी कैलेंडर को लेकर सूबे में सियासी बवाल मचा हुआ है। कुछ सियासी पंडित इसे एमपी के तकरीबन 1 करोड़ वोटर्स को साधने की कांग्रेस की रणनीति बता रहे हैं, लेकिन सवाल ये कि- राहुल गांधी की जिस मोहब्बत की दुकान का हवाला एमपी कांग्रेस के नेता देते रहते हैं, उससे हिंदू गायब क्यों? सवाल ये कि- कांग्रेस मुस्लिमों को खुश करने के लिए कैलेंडर बंटवा रही है, लेकिन हिंदुओं के तीज-त्योहारों से परहेज क्यों? क्या कांग्रेस के लिए हिंदू अब कोई मायने नहीं रखते हैं?

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।