CG Budget 2026 New Schemes: किसानों से लेकर महिलाओं तक.. छत्तीसगढ़ बजट में इन नई योजनाओं का हुआ ऐलान, जानिए कितनी-कितनी राशि हुई आवंटित

Ads

CG Budget 2026 New Schemes: वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा भी की गई है।

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 07:30 PM IST

CG Budget 2026 New Schemes/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट संकल्प थीम पर प्रस्तुत किया।
  • संकल्प बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कई नई योजनाओं की घोषणा की है।

CG Budget 2026 New Schemes: रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार का बड़ा रोडमैप सामने रखा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट संकल्प थीम पर प्रस्तुत किया। (CG Budget 2026 New Schemes) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट 2026–27 को जनकल्याण और विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष प्रावधानों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आएगा। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा भी की गई है।

बजट 2026–27 में की गई इन नई योजनाओं को घोषणा:-

जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार

ग्रामीण से शहरी तक व्यापक नई पहल
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कनेक्टिविटी और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
आम नागरिक को सीधा लाभ देने वाली योजनाएँ

1)ग्रामीण विकास

Viksit Bharat G RAM G योजना — 4,000 करोड़
ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष में 125 दिन सुनिश्चित रोजगार
ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण
जन सुविधाओं का विकास
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

गांव मजबूत — राज्य मजबूत

2) मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना — 200 करोड़
नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का विकास
बुनियादी अधोसंरचना सुधार
स्वच्छता और नागरिक सेवाओं में सुधार (CG Budget 2026 New Schemes)

3) मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना — 200 करोड़

2/4 लेन तेज गति सड़क निर्माण
बेहतर कनेक्टिविटी
व्यापार और आवागमन को बढ़ावा

4) स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना — 100 करोड़

शिक्षा की गुणवत्ता सुधार
आधुनिक सुविधाएँ
छात्रों के लिए बेहतर वातावरण

5) मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना — 10 करोड़

गरीब मेधावी छात्रों के लिए किराये का आवास
उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान

6)कैशलेस चिकित्सा सुविधा — 100 करोड़

शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज
स्वास्थ्य सुरक्षा में बड़ा कदम

युवा और प्रतियोगी परीक्षा CG ACE — 33 करोड़

3 घटक

उड़ान — NEET / JEE / CLAT
शिखर — UPSC / CGPSC
मंजिल — बैंकिंग / SSC / रेलव

8) CG VAYU — 30 करोड़

बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत

9) महिला सशक्तिकरण रानी दुर्गावती योजना — 15 करोड़
बेटी 18 वर्ष पर 1.50 लाख सहायता

10) लखपति दीदी भ्रमण योजना — 5 करोड़
महिला उद्यमियों का एक्सपोजर विजिट
शक्ति पीठ दर्शन व्यवस्था
महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद पर 50% पंजीयन शुल्क छूट (CG Budget 2026 New Schemes) 

मुख्यमंत्री आस्था पथ (शक्ति पीठ भ्रमण) — 5 करोड़

शक्ति पीठ
कुदरगढ़
रतनपुर
चंद्रपुर
डोंगरगढ़
दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना — 5 करोड़

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भ्रमण
सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान

बजट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु:-

1)बजट आम नागरिक के जीवन से सीधे जुड़ा बजट है।
2)गांव से शहर तक विकास का रोडमैप।
3)युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार।
4)महिलाओं को आर्थिक ताकत देने वाली पहल।
5)शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर फोकस।
6)रोजगार सृजन की नई संभावनाएँ।
7)हवाई और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत।
8)धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा।
9)प्रतिभाशाली छात्रों को समर्थन
10) विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम

बजट में ग्रामीण रोजगार से लेकर शहरी विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कनेक्टिविटी तक कई (CG Budget 2026 New Schemes) नई योजनाएँ शुरू की गई हैं। यह बजट सीधे आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाला बजट है।

इन्हे भी पढ़ें:-