Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी.. इस निःशुल्क योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान, पढ़ें सरकार की प्लानिंग
Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ बजट 2026 में किसानों के लिए 10 हजार करोड़, भूमिहीन मजदूर योजना हेतु 600 करोड़ का प्रावधान।
Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27 || Image- IBC24 News File
- कृषक उन्नति योजना को 10 हजार करोड़
- भूमिहीन मजदूरों के लिए 600 करोड़
- निशुल्क पंप योजना को 5500 करोड़
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज राज्य का बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट भाषण दे रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कृषि क्षेत्र और प्रदेश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। (Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27) सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे भूमिहीन श्रमिकों को आर्थिक सहायता मिल सके।
वित्त मंत्री ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जो किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए निशुल्क पंप योजना हेतु 5500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
इसके अलावा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए पाम ऑयल की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य कृषि को लाभकारी बनाना और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
छत्तीसगढ़ में एजुकेशन के लिए क्या प्रयास? (Chhattisgarh Education Budget 2026)
अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं है। (Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27) वित्त मंत्री ने युवाओं के करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। इसके साथ ही नालंदा लाइब्रेरी को युवाओं के करियर एवं उद्यमिता मार्गदर्शन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार संबंधी तैयारी में उन्हें समुचित सहयोग मिल सके।
सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है। इस उद्देश्य से तीन योजनाओं के लिए कुल 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना शुरू की जाएगी, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस योजना के तहत छात्रों के हॉस्टल खर्च का वहन सरकार करेगी। कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। स्किल डेवलपमेंट के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
हवाई सेवा के लिए बड़ी घोषणाएं (Chhattisgarh Aviation Budget 2026)
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एविएशन सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया। (Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27) बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही कोरबा में एयर स्ट्रिप के उन्नयन के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने ‘सीजी वायु योजना’ शुरू करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की जानकारी दी। सरकार का मकसद राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
छग में तीन नए मेडिकल कॉलेज (Chhattisgarh Health Sector Budget 2026)
अपने भाषण में वित्तमंत्री ने हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का ऐलान किया है। (Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27) घोषणा के मुताबिक़ सरकार ने कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026 (Chhattisgarh ka Budget News)
मंत्रिमंडल की बैठक ख़त्म होने बाद अब वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट पेश कर दिया है। (Chhattisgarh Agriculture Budget 2026-27) इस बार प्रदेश का बजट का आकर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का है। पिछले दो बजट के थीम जहां गति और ज्ञान था तो इस बार के बजट का विषय ‘संकल्प’ रखा गया है।
क्या है संकल्प का आशय? (CG Budget breaking news)
S= समावेशी विकास
A= अधोसंरचना
N=निवेश
K= कुशल मानव संसाधन
A= अंत्योदय
L= लाइवलीहुड
P=पॉलिसी से परिणाम
बजट पर क्या है CM विष्णु देव साय की राय (Chhattisgarh Budget)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। (Chhattisgarh Education Budget 2026) उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। (Chhattisgarh Education Budget 2026) यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- डोपिंग टेस्ट से बचने पर एआईयू ने भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया
- तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन को 558 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेगी मोक्सी पावर जनरेशन
- जिम्बाब्वे के कोच सैमन्स ने कहा, भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी
- हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी, निचले क्रम में उनकी प्रतिभा बेकार जा रही थी : शाई होप
- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे पर सवाल खड़े किए, फलस्तीनियों के हितों को छोड़ने का आरोप

Facebook


