Char Hath Char Pair Wala Baccha: सावन के महीने में अवतार! मां ने चार-हाथ पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़
Char Hath Char Pair Wala Baccha: सावन के महीने में अवतार! मां ने चार-हाथ पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़
Char Hath Char Pair Wala Baccha: सावन के महीने में अवतार! मां ने चार-हाथ पैर वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़ / Image: IBC24 Original
- चार हाथ-पैर वाले बच्चे का जन्म
- दुर्लभ मेडिकल कंडीशन
- हेटरोपैगस कंजॉइन्ड चाइल्ड जैसी दुर्लभ जन्मजात स्थिति
छतरपुर: Char Hath Char Pair Wala Baccha: जिले के लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र में में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बच्चे की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है। दरअसल नवजात के दो नहीं बल्कि चार हाथ पैर हैं। सावन के महीने में चार हाथ पैर वाले बच्चे को लोग अवतार मान रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों ने नवजात की शरीरिक बनावट को लेकर कुछ अलग ही बातें कह रहे हैं।
पैदा हुआ चार हाथ पैर वाला बच्चा
Char Hath Char Pair Wala Baccha: मामले में डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ऐसे केस लाखों में एक होते हैं। जब मां के गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे होते हैं और भ्रूण का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता, तो दूसरा अधूरा भ्रूण पहले बच्चे के शरीर से जुड़ जाता है। इसी कारण बच्चे में अतिरिक्त हाथ-पैर दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर की इस पुष्टि के बाद अब मामले की सही वजह सामने आ पाई है।
देखने उमड़ी भीड़
उन्होंने आगे कहा ‘इस तरह के बच्चे को मेडिकल साइंस की भाषा में ‘हेटरोपैगस कंजॉइन्ड चाइल्ड’ बोलते हैं। जब भ्रूण विकसित होता है तो एक भ्रूण का विकास रुक जाता है जिसके कारण वह शरीर से अलग नहीं हो पाता। मुझे जैसे ही इस बच्चे का पता चला तो मैंने लवकुशनगर से जिला अस्पताल रेफर करवाया। मैंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को निर्देश दिए कि इस बच्चे का पूरा ईलाज करें। जिला अस्पताल में बच्चे की जांच-पड़ताल के बाद, हम उसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेज रहे हैं क्योंकि वहां बच्चों के सर्जन हैं। मेरा और मेरी टीम का मकसद है कि बच्चे का ईलाज कर सामान्य किया जाए।’
ये भी पढ़ें
- EPF Joining Date Mismatch: PF Withdrawal में कहीं आप बड़ी गलती तो नहीं कर रहे? खाते की एक गलत तारीख से रुक सकती है पेंशन और PF का पैसा!
- Haridwar South Kali Mandir: पैरों में असहनीय दर्द फिर भी नहीं टूटा संकल्प, 27 घंटे तक साधना करते रहे संत, सावन सोमवार पर हरिद्वार में दिखा अद्भुत दृश्य, देखें वीडियो
- Krishna Janmashtami Politics In MP: प्रदेश के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस और मुस्लिम स्कॉलर ने उठाए सवाल, भाजपा ने दिया करारा जवाब

Facebook


