Chhattisgarh Budget 2026 Highlights: प्रदेश के श्रमिकों और ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ, वित्त मंत्री ने किया इतने हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, जानें क्या है साय सरकार का प्लान

Ads

Chhattisgarh Budget 2026 Highlights: प्रदेश के श्रमिकों और ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ, वित्त मंत्री ने किया इतने हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, जानें क्या है साय सरकार का प्लान

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 03:30 PM IST

Chhattisgarh Budget 2026 Highlights | Photo Credit: IBC24

रायपुर: Chhattisgarh Budget 2026 Highlights छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार के तीसरे र्कायकाल का बजट पेश हो गया है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट (CG Budget 2026) पेश किया है। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट आकार 1.72 लाख करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और किसानों समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है। साथ ही उन्होंने मजदूरों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।

श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान

Chhattisgarh Budget 2026 Highlights अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। मंत्री चौधरी ने ‘Viksit Bharat – G RAM G’ योजना के तहत 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के श्रमिकों ओर ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ होगा।

ग्रामीण विकास :-

मंत्री चौधरी ने कहा कि जब भी कोई अर्थव्यवस्था तीव्र गति से आगे बढ़ती है, तो यह आशंका स्वाभाविक रूप से मन में जन्म लेती है कि कहीं विकास की इस दौड में गाँव, शहरों से पीछे न छूट जाएँ। गायों और शहरों में विकास के समान संसाधन और समान अवसर उपल्ब्ध हों, यही हमारी सरकार के लिए विकास का पैमाना है।

उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत इस वर्ष 1,700 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है। जिसमें लोरमी पण्डरिया रोड से सिंघनपुरी, सिलतरा से बेलसरा, टेकर से सेलर व्हाया कबरीपारा, बेली रोड से जरती, हथबंद से शिकारी केसली व्हाया जांगड़ा, भिलाईबाजार से कटसीरा अखरापाली, बैकुण्ठपुर से सरईगहना, दुलदुला से कुनकुरी लावाकेरा व्हाया चटकपुर लोटापानी, फरसागुड़ापारा से कुंगारपाल, बड़ेडोंगर से कोनगुड़, पिकरी से नवलपुर, करौधा से पाकरडीह तथा जोबा से पीढ़ी सिरपुर समेत 70 नवीन सड़कों एवं 21 पुल जैसे कार्य भी शामिल हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कोर्रा से टिपानी पहुंच मार्ग, सिंगपुर मोहेरा सरईरूख से बेन्द्राचुवा, पारागांव से देवरी व्हाया सलौनी, कोरना मुख्यमार्ग से कछुआटांगर, बनगांव आश्रम चौंक से मुड़ाटोली, झाल-सिंगपुर से खण्डसरा, माटीपहाड़ छर्रा बरगोड़ा से तोलमा, पासीद से बासीन, खुटेरी से ठाकुरटोला, उड़ेला से नेक्धा जैसे 150 से अधिक नवीन सड़कों सहित कुल लागत राशि 475 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना हेतु भी 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि हमने लोगों के आवास के अधिकार की लड़ाई लड़ी थी, मोर आवास-मोर अधिकार का अभियान चलाया था और जबसे हमारी सरकार आई है। हमने 26 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट में भी हमने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु 4,000 करोड़ का प्रावधान रखा है।

वर्ष 2005 में जब मैं IAS में भर्ती हुआ था, तब मनरेगा योजना प्रारंभ हुई थी और आज 20 साल के बाद, जब मैं यहां खड़ा हूँ, तब से लेकर आज तक इस योजना में कोई भी आमूल-चूल परिवर्तन नहीं हुआ था।

“बहता पानी निर्मला अर्थात बहता पानी ही शुद्ध रहता है। जब देश निरंतर आगे बढ़ रहा हो तब ऐसी परिस्थिति में 20 साल पुरानी योजनाओं में बिना कोई प्रासंगिक परिवर्तन किये हम देश को आगे नहीं बढ़ा सकते, यही कारण है कि केंद्र सरकार, और अधिक बजट तथा महत्वकांक्षा के साथ नवीन योजना Vi Bharat G RAM G प्रारंभ करने जा रही है।

Viksit Bharat G RAM G योजना केवल विकास कार्यक्रम नहीं है, यह संकल्प है ग्रामों को आत्मनिर्भर इकाई में परिवर्तित करने का। इस योजना में मनरेगा के 100 दिन की तुलना में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी तथा मजदूरी भुगतान की सीमा 15 दिन के स्थान पर 7 दिन, लिये जाने वाले कार्यों का विस्तारित दायरा, जैसे अनेक प्रावधान हैं, जो इस योजना को विकासोन्मुखी एवं अधिक प्रभावशाली बनाते हैं।

Viksit Bharat G RAMG योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हमने मनरेगा की तुलना में बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए 4 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।

इन्हें भी पढ़े:-