Amit Shah on Budget 2026. Image Source- IBC24 File Photo
नई दिल्लीः Amit Shah on Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। 85 मिनट के भाषण में उन्होंने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों का जिक्र किया और देश का रक्षा बजट बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ करने का ऐलान किया। इसके अलावा 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाने की घोषणा और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनाने का ऐलान किया। बजट को लेकर अब देशभर के नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर AI तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, ViksitBharatBudget हर गाँव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले इस बजट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन।
मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर AI तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, #ViksitBharatBudget हर गाँव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है।
2047 तक…
— Amit Shah (@AmitShah) February 1, 2026
Amit Shah on Budget 2026: बजट को लेकर पीएम मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। ये भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को भी सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा और गति मिलेगी।