MP Alcohol Consumption Data: 19 जगहों पर बैन फिर भी प्रदेश में शराब की खपत 70 फ़ीसदी बढ़ी.. कांग्रेस विधायक के सवाल पर आबकारी मंत्री का जवाब, आप भी पढ़ें

MP Alcohol Consumption Data: 19 जगहों पर बैन फिर भी प्रदेश में शराब की खपत 70 फ़ीसदी बढ़ी.. कांग्रेस विधायक के सवाल पर आबकारी मंत्री का जवाब

MP Alcohol Consumption Data: 19 जगहों पर बैन फिर भी प्रदेश में शराब की खपत 70 फ़ीसदी बढ़ी.. कांग्रेस विधायक के सवाल पर आबकारी मंत्री का जवाब, आप भी पढ़ें

MP Alcohol Consumption Data/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Naveen Singh,
Modified Date: February 18, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: February 18, 2026 6:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में पेश किया पेपरलेस बजट।
  • मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया प्रदेश में बढ़ी शराब की खपत।
  • कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने उठाया था शराब की खपत का मुद्दा।

MP Alcohol Consumption Data: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र तीसरा दिन है। बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य का पहला पेपरलेस बजट सदन में पेश किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बजट पेश किया गया और मंत्री ने विस्तृत संबोधन दिया। अपने बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित करना है।

मध्य प्रदेश में बढ़ी शराब की खपत

MP Alcohol Consumption Data:  बजट पेश होने के बाद सदन में शराब की खपत का मुद्दा उठा। विधानसभा बजट सत्र में कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए आबकारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बताया कि, साल 2020-21 में देशी शराब की खपत 13.31 करोड़ बल्क लीटर थी जबकि 2024-25 में 22.21 करोड़ बल्क लीटर हो गयी यानी 67 फीसदी का इजाफा। (MP Alcohol Consumption Data) इसी तरह अंग्रेजी शराब भी पिछले सालों के मुकाबले 23.63 करोड़ लीटर बिकी यानी इधर भी 73 फीसदी का इजाफा हुआ। प्रताप ग्रेवाल ने आईबीसी 24 से बातचीत में बताया कि, एमपी के उन 19 धार्मिक स्थलों पर जहां शराब बैन है। उसके नजदीकी शराब दुकानों से 18.96 फीसदी शराब पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा बिकी है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने किए की बड़े ऐलान

बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़े ऐलान किए। सबसे खास बात यह है कि वित्त मंत्री ने (MP Budget 2026) कोई नए कर की घोषणा नहीं की है। यानी सभी कर पहले की दर पर जारी रहेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 2 साल में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 19300 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। 7 लाख 95 हजार स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता राशि का प्रावधान। उद्यम क्रांति योजना में 16,451 युवाओं को लोन दिया गया है।

आंगनबाड़ियों में भर्ती का ऐलान

इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के (MP Budget 2026)  आंगनबाड़ी केंद्र को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नारी स्वाभिमान योजना एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट वितरण करने का ऐलान किया। इसके लिए बजट में 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ियों में 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।

15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। 530 करोड़ रु पीएम श्री योजना के लिए प्रस्तावित है। ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। (MP Budget 2026) इसके अलावा उन्होने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

किसानों के लिए हुई ये बड़ी घोषणाएं

वित्त मंत्री ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने बजट (MP Budget 2026)  भाषण के दौरान कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कृषक उन्नति योजना का ऐलान किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.