UP Crime News: बुआ के बेटे के साथ था पत्नी का अफेयर! पति ने टोका तो देने लगी धमकियां, आहत युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक व्यक्ति ने पत्नी पर आरोप लगाकर आत्महत्या की

बुलंदशहर: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके परिवार वालों से कथित तौर पर परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पत्नी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।
UP Crime News: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया 15 अगस्त को शाम पांच बजे खुर्जा नगर थाने को सूचना मिली कि नेहरूपुर मोहल्ले के निवासी सोहित (29) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद खुर्जा के प्रभारी निरीक्षक और एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार दो साल पहले क्षेत्र की ही रहने वाली एक लड़की से सोहित की शादी हुई थी।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोहित ने अपनी पत्नी तमन्ना पर बुआ के बेटे से विवाहेत्तर संबंध रखने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई रोहित की ओर से 16 अगस्त को दी गई तहरीर के आधार पर खुर्जा नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक की बहन पूजा ने बताया कि उसके भाई ने खुदकुशी करने से कुछ देर पहले वीडियो बनाया था।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: In Bulandshahr, Uttar Pradesh, a man committed suicide after accusing his wife
BULANDSHAHR
और भी पढ़ें ›उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm