Chhattisgarh Deputy Collector Post: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पोस्ट को लेकर बड़ा बदलाव.. 50 फीसदी सीधे, शेष 50% पद भरे जायेंगे प्रमोशन से

Chhattisgarh Deputy Collector Post: छत्तीसगढ़ सरकार ने डिप्टी कलेक्टर भर्ती नियम बदले, 50% सीधे और 50% प्रमोशन से पद भरने का राजपत्र में प्रकाशन।

Chhattisgarh Deputy Collector Post: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पोस्ट को लेकर बड़ा बदलाव.. 50 फीसदी सीधे, शेष 50% पद भरे जायेंगे प्रमोशन से

Chhattisgarh Deputy Collector Post || Image- CG DPR File

Modified Date: February 20, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: February 20, 2026 10:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डिप्टी कलेक्टर भर्ती में बड़ा बदलाव
  • 50% सीधे, 50% प्रमोशन से नियुक्ति
  • तहसीलदारों को मिलेगा सीधा लाभ

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक पदों में भर्ती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। (Chhattisgarh Deputy Collector Post) इस निर्णय के साथ ही प्रदेश के कनिष्ठ प्रशासनिक अफसरों की पुरानी और लम्बी मांग भी पूरी हो गई है।

क्या है निर्णय?

दरअसल सरकार ने साफ़ कर दिया है कि, डिप्टी कलेक्टरों की भर्ती 50 प्रतिशत सीधे तरीके से जबकि शेष 50 फ़ीसदी प्रमोशन के आधार पर भरे जायेंगे। इसका सीधा फायदा प्रदेश के तहसीलदारों को मिलेगा। सरकार ने इस फैसले का राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है।

नियम बदलने पर हुआ था विरोध

गौरतलब है कि, पूर्व में यह अनुपात 60:40 का था यानी प्रमोशन से 60 प्रतिशत जबकि शेष 40 फ़ीसदी की भर्ती सीधे परीक्षा के माध्यम से भरा जाता था। (Chhattisgarh Deputy Collector Post) लेकिन सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए अनुपात 40:60 कर दिया था। सरकार के इस फैसले का कनिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने विरोध भी किया था। हालांकि नए फैसले से अब तहसीलदारों के पास डिप्टी कलेक्टर बनने के ज्यादा मौके होंगे।

Chhattisgarh Deputy Collector Post by satya sahu

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown