18 Police Officers Transferred List 2026: बड़े पैमाने पर SDOP का तबादला.. त्यौहार के ही दिन ही जारी हुआ 18 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर का लिस्ट

दिल्ली पुलिस में 18 सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है। आठ युवा आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग मिली।

18 Police Officers Transferred List 2026: बड़े पैमाने पर SDOP का तबादला.. त्यौहार के ही दिन ही जारी हुआ 18 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर का लिस्ट

18 Police Officers Transferred List 2026 || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 28, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: August 28, 2026 11:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पुलिस में 18 एसीपी का तबादला
  • आठ युवा आईपीएस को मिली पहली पोस्टिंग
  • ट्रांसफर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय, पुलिस मुख्यालय, जय सिंह रोड से जारी आदेश के तहत 18 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का तबादला तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। (18 Police Officers Transferred in Delhi) यह आदेश एसीपी/सीबी-I विक्रमजीत सिंह द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 8 युवा आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है। इनमें 2023 और 2024 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

देखें किस अफसर का कहां हुआ तबादला

इन अधिकारियों में गौरव कुमार त्रिपाठी (आईपीएस-2023 बैच) को एसडीपीओ/नंद नगरी/एनईडी, सिद्धार्थ सिंह (आईपीएस-2023) को एसडीपीओ/लाजपत नगर/एसईडी, तेनजिन यांगकी (आईपीएस-2023) को एसडीपीओ/कल्याण पुरी/ईडी, और श्रीकेश कुमार राय (आईपीएस-2023) को एसडीपीओ/न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी/एसईडी के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, 2024 बैच के गौरव सिंह को एसडीपीओ/बवाना/ओएनडी, हरनित सिंह सूदन को एसडीपीओ/डाबरी/डीडब्ल्यूडी, कीर्ति यादव को एसडीपीओ/सीआर पार्क/एसडी (18 Police Officers Transferred in Delhi) और विनोद कुमार मीना को एसडीपीओ/जहांगीर पुरी/एनडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी दी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसके अलावा पहले से तैनात 10 एसीपी का भी तबादला किया गया है। संजीव कुमार, एसीपी को एसडीपीओ/डाबरी/डीब्ल्यूडी से एसीपी/पीजी सेल/सीडी; सकरिया मिहिर प्रवीणभाई को एसडीपीओ/लाजपत नगर/एसईडी से एसीपी/ऑप्स/एसईडी; और रवि शंकर को एसडीपीओ/न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी/एसईडी से एसीपी/पीजी सेल/एनडीडी भेजा गया है।

Image

Image

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown