Today News and LIVE Update 19 April 2025: छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफ़सरों के तबादले.. बदले गये कई जिलों के कलेक्टर, देखें GAD की पूरी लिस्ट..
Today News and LIVE Update 19 April 2025: स संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

रायपुरः CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 41 अफसरों का एक साथ तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
DOC-20250419-WA0063. by Deepak Sahu on Scribd
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
Today News and LIVE Update 19 April 2025: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने बंगाल में हिन्दुओं पर हिंसा और राज्य सरकार की अकर्मण्यता को लेकर राष्टपति शासन लगाने की मांग की है।
चारधाम यात्रा के लिए गाइडलाइन जारी
Today News and LIVE Update 19 April 2025: केदारनाथ यात्रा पर जानें की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आगामी 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। यह जानकारी बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया की इस शाम मंदिर समिति की अग्रिम टीम श्री केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और 2 मई को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कपाट खोले जाएंगे। श्री मध्यमहेश्वर मंदिर (द्वितीय केदार) के कपाट 21 मई को खोले जाएंगे। श्री तुंगनाथ मंदिर (तृतीय केदार) के कपाट भी 2 मई को ही खुलेंगे। इन तिथियों को लेकर हाल ही में श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें BKTC के CEO विजय प्रसाद थपलियाल ने भाग लिया। उन्हें केदार सभा द्वारा स्वागत करते हुए तीर्थ पुरोहितों के साथ समन्वय के लिए सराहना भी मिली।
सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
Today News and LIVE Update 19 April 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 19 अप्रैल 2025 को मुरैना के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे जहां से वे ग्वालियर हेलीपैड से मुरैना जिले के बड़ागांव नावली रवाना होंगे। मुरैना में मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 12:50 बजे से 3:00 बजे तक सीएम हाउस में समय आरक्षित है। इसके बाद वे 3:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक वर्ष 2025-26 के बजट में प्रस्तावित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की आगामी आयोजन और क्रियान्वयन तैयारियों के संबंध में होगी।
मध्यप्रदेश में गर्मी का बढ़ता प्रकोप
Today News and LIVE Update 19 April 2025: मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देशभर में गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। राजधानी भोपाल में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि, इनमें सबसे ज्यादा खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, गुना में 44.3 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 43 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 42.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
Today News and LIVE Update 19 April 2025: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश में मौसम का रुख बदला हुआ है। लगातार मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं सूरज की तपिश तो कहीं बारिश की बौछार देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर में दिन भर धूप के बाद शाम को बूंदाबांदी हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है और आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों में दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। आज राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात में 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बता दें कि, बीते शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जिस वजह से प्रदेश के कई जिलो में कहीं बारिश तो कहीं धूप होगी।
जशपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी
जशपुर
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी
लाखों रुपये की गहने और नगदी ले उड़े चोर
बगीचा थाना पुलिस तलाश में जुटी
जशपुर- माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
जशपुर-
माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
महिला हितग्राहियों के लोन के रुपए किया था गबन
2 लाख 69 हजार रुपए किया था गबन
बगीचा पुलिस ने झारखंड के पलामू से किया गिरफ्तार
पन्ना बॉस के प्लांटेशन में लगी भीषण आग
पन्ना
बॉस के प्लांटेशन में लगी भीषण आग
वन अमला मौके पर, आग बुझाने में जुटी
उत्तर वन मंडल के हीरापुर का मामला
अंबिकापुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
अंबिकापुर
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
आरोपी ने नाबालिग का किया था अपहरण
आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर किया था अपहरण
पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार
ग़ांधीनगर थाना क्षेत्र का मामला
रायपुर… राजधानी में उठाईगिरी गैंग सक्रिय…
रायपुर…
राजधानी में उठाईगिरी गैंग सक्रिय…
मौदहापारा इलाके में बड़ी उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देकर गैंग फरार…
ई रिक्शा में गुरुनानक चौक से शारदा चौक जा रहे किराना कारोबारी के साथ 2 लाख की उठाईगिरी को वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार…
गुरुनानक चौक से मंजु ममता होटल के बीच हुई उठाई गिरी की वारदात…
तिल्दा नेवरा निवासी किराना कारोबारी मुकेश कुमार भोजवानी का ई रिक्शा से 2 लाख रूपयो से भरा बैग लेकर आरोपी फरार….
थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी…
मौदहापारा थाना में दर्ज हुई FIR…
नारायणपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नारायणपुर:
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
3 नक्सली को किया गिरफ्तार
IED विस्फोट में शामिल तीनों नक्सली
कोहकामेटा थाना क्षेत्र का मामला
मुरैना बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
मुरैना
बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
ई-रिक्शा सवार 6 श्रद्धालु घायल, इलाज जारी
हादसा जौरा थाना क्षेत्र की घटना
मुरैना बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
मुरैना
बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
ई-रिक्शा सवार 6 श्रद्धालु घायल, इलाज जारी
हादसा जौरा थाना क्षेत्र की घटना
ग्वालियर पुरानी रंजिश को लेकर जीजा ने की साले पर फायरिंग
ग्वालियर
पुरानी रंजिश को लेकर जीजा ने की साले पर फायरिंग
वारदात CCTV कैमरे में कैद
साले ने थाने पहुंचकर की शिकायत
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की घटना
विदिशा- वार्डबॉय पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला
विदिशा-
वार्डबॉय पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला
पुलिस ने 2 अपरोपियों का जुलूस
150 CCTV खंगालने के बाद पकड़े आरोपी
कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
विदिशा- वार्डबॉय पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला
विदिशा-
वार्डबॉय पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला
पुलिस ने 2 अपरोपियों का जुलूस
150 CCTV खंगालने के बाद पकड़े आरोपी
कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह माहौर सुसाइड मामला,
ग्वालियर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह माहौर सुसाइड मामला,
माधौगंज थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर,
बिल्डर्स संदीप चौहान सहित एक अन्य व्यक्ति पर दर्ज,
अमर सिंह माहौर ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी,
सुसाइड नोट में अमर सिंह ने अपनी खुदकुशी के लिए संदीप सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया था,
जमीन की डील और लेन-देन में षड्यंत्र से नोटरी कराने का लगाया था आरोप,
अमर सिंह माहौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ओर पेशे से नोटरी थे,
12 दिसंबर 2024 को घर में किया था सुसाइड,
सुसाइड नोट की फॉरेसिंग जांच के बाद बिल्डर्स संदीप पर दर्ज मामला।
छतरपुर – SDM के साथ ग्रामीणों ने की धक्का-मुक्की
छतरपुर –
SDM के साथ ग्रामीणों ने की धक्का-मुक्की
मंदिर में बेल्ट लगाकर जाने से रोकने पर हुआ विवाद
गांव बारी में मंदिर विवाद को निपटने पहुंचे थे SDM
गड़ीमलहरा पुलिस ने 3 पर दर्ज की FIR
Raipur News: राजीव भवन के सामने साहू समाज का प्रदर्शन शुरू
रायपुर
राजीव भवन के सामने साहू समाज का प्रदर्शन शुरू
संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष से हटाए जाने का विरोध
साहू समाज ने कांग्रेस को दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
कांग्रेस ने आकाश तिवारी को बनाया है नेता प्रतिपक्ष
Dhar News: धामनोद नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मामला
धार
धामनोद नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मामला
CMO और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पर FIR दर्ज
भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला
CMO पर तीसरी और पूर्व अध्यक्ष पर दर्ज हुई दूसरी FIR
पार्षद प्रतिनिधि मनीष पाटीदार की शिकायत के बाद दर्ज मामला
शिकायत के सत्यापन के बाद की गई FIR दर्ज
Bhilai News: एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत बड़ी कार्रवाई
भिलाई-
एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत बड़ी कार्रवाई
पंजाब से लेकर दुर्ग हेरोइन बेचने पहुंचे 2 आरोपी गिरफ्तार
12 लाख रुपए की हेरोइन और 53 हजार नगद जब्त
मोहन नगर और ACCU टीम की संयुक्त कार्र्वाई
Lormi News: मौसम का मिजाज बदला, नगर समेत 70 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट
लोरमी
मौसम का मिजाज बदला
इलाके में शुरू हुई बारिश
नगर समेत 70 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट
Bhilai News: रामपुर चुरहा में हुई हत्या का खुलासा
भिलाई
रामपुर चुरहा में हुई हत्या का खुलासा
अधेड़ की गालीगलौज से नाराज युवक ने की हत्या
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jabalpur News: प.बंगाल हिंसा के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन
जबलपुर- प.बंगाल हिंसा के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन
रानीताल में विहिप और बजरंग दल का धरना प्रदर्शन
CM ममता बैनर्जी के इस्तीफे की मांग
प.बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग।
Bhopal News: पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर विरोध प्रदर्शन
भोपाल
पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर विरोध प्रदर्शन
राजधानी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल का पैदल मार्च
कोहेफिजा के स्टेट बैंक चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का करेंगे पुतला दहन
बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर मैदान में हिन्दू संगठन
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
Jashpur News: CM विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर
जशपुर
CM विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है CM
Lormi News: देर रात बारातियों ने मोहल्ले में मचाई हुड़दंग
लोरमी-
देर रात बारातियों ने मोहल्ले में मचाई हुड़दंग
बारातियों ने ARI के घर पर की तोड़फोड़
बाइक और गेट को भी पहुंचाया नुकसान
पीड़ित ने लोरमी थाने में की शिकायत
Dewas News: करोड़ों की लागत से बने ब्रिज में पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने उठाए सवाल
देवास
पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बयान
करोड़ों की लागत से बने ब्रिज में पर उठाए सवाल
बोले- ब्रिज को तय स्थान से हटाया गया
घोटाले में लिफ्ट अधिकारियों के नाम की उजागर
अधिकारियों ने समदड़िया बिल्डर को दिलाया फायदा
कार्रवाई नहीं होने पर दी जन आंदोलन की चेतावनी
अनियमित ब्रिज के कारण 50 लोगों की हो चुकी है मौत
जिम्मेदारों पर FIR हो: दीपक जोशी
Gwalior News: सागर और रतलाम की घटना पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का बयान
ग्वालियर
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का बयान
सागर और रतलाम की घटना पर बोले
बीजेपी सरकार जब से बनी है
देश ओर प्रदेश में नफरत का बीज बो रही है
धर्म ओर जातियों को लड़ाने का काम कर रही है
बीजेपी गृहयुद्ध की स्थिति पैदा कर रही है
इतनी नफरत धर्म ओर जातियों में भर दी है
जिसकी कोई हद नही है
हमारे राहुल गांधी अकेले मोहब्बत की दुकान चला रहे है
लेकिन मोहब्बत की दुकान पर बीजेपी वाले हावी है
देश को आने वाले समय में बड़ा खतरा है- सतीश सिकरवार
Gwalior News: सागर और रतलाम की घटना पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का बयान
ग्वालियर
सागर और रतलाम की घटना पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का बयान
राजेंद्र शुक्ला बोले – एमपी शांति का टापू था ओर आगे भी रहेगा
कानून व्यवस्था को जो लोग हाथों में लेते है
उन पर कार्रवाई करने में एमपी सबसे आगे है
कानून को तोड़ने वाले को अब कोई राजनीतिक सरंक्षण नही है
पहले सरंक्षण होता है, इसलिए वो लोग सक्रिय हो जाते थे
जो अपराध करता है, उस पर जीरो टोरलेंस पर कार्रवाई की जा रही है- राजेंद्र शुक्ला
Narmadapuram News: युवकों ने की बस कंडक्टर को पीटा
नर्मदापुरम
युवकों ने की बस कंडक्टर को पीटा
गाड़ी को साइड देने को लेकर हुआ विवाद
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
Morena News: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, वन विभाग की टीम पर किया हमला
मुरैना
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद
रेत माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर किया हमला
हमला कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने की कोशिश
वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त
Indore News: नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे 12:00 बाद नहीं लगेगी क्लास
इंदौर….
नर्सरी से आठवीं तक के बच्चे 12:00 बाद नहीं लगेगी क्लास
इंदौर में भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर ने निकला आदेश…
नर्सरी से आठवीं तक सभी स्कूल दोपहर 12:00 बजे बाद रहेंगे बंद..
बच्चों के स्वास्थ्य को देखकर लिया गया फैसला
महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने भी कलेक्टर को लिखा था पत्र
Kawardha News: बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, कारण अज्ञात
कवर्धा-
बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, कारण अज्ञात
कुकदूर थाना क्षेत्र के कौंआनार गांव की घटना
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Tikamgarh News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
टीकमगढ़-
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
श्री राम राजा मंदिर परिसर के पास हटाया गया अतिक्रमण
हनुमान चालीसा मंदिर के पास से भी हटाया गया अतिक्रमण
SDM, तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर मौजूद
Shahdol News: प्रेमी जोड़े का फंसी पर लटका मिला शव
शहडोल-
प्रेमी जोड़े का फंसी पर लटका मिला शव
पुलिस मौके पर मौजूद, ग्रामीणों से
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बिनैका गांव का मामला
Bhilai News: भिलाई में खुलेगा हेलमेट बैंक
भिलाई-
भिलाई में खुलेगा हेलमेट बैंक
1 रुपए प्रतिदिन लगेगा किराया
विधायक रिकेश सेन ने की घोषणा
1 मई को नेहरूनगर चौक में खुलेगा बैंक
बढ़ते सड़क हादसों के चलते लिया फैसला: रिकेश सेन
Panna News: 2 बाइकों में जोरदार भिड़ंत
पन्ना-
2 बाइकों में जोरदार भिड़ंत
2 युवकों की मौत, 1 गंभीर, इलाज जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के अकोला के पास की घटना
Jabalpur News: बर्थडे पर हर्ष फायरिंग का मामला
जबलपुर-
बर्थडे पर हर्ष फायरिंग का मामला
फायरिंग का एक और वीडियो आया सामने
वीडियो में कई लोग फायरिंग करते आए नजर
कांग्रेस MLA के भाई के बर्थडे पर हुई थी फायरिंग
MLA लखन घनघोरिया के भाई का था बर्थ
Agra News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन से मिले अखिलेश यादव
आगरा-
सपा सांसद रामजीलाल सुमन से मिले अखिलेश यादव
रामजीलाल सुमन के घर सोच-समझ कर किया गया हमला:अखिलेश
हमले के पीछे सरकार का समर्थन: अखिलेश यादव
पीडीए को डराने की कोशिश हो रही,आगरा हिंसा के पीछे सरकार की फंडिंग
सुमन को गोली मारने के लिए कहा गया: अखिलेश यादव
26 मार्च को रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला हुआ था
Jabalpur News: मंचीय कार्यक्रमों में कांग्रेस की नई व्यवस्था पर तंज
जबलपुर- मंचीय कार्यक्रमों में कांग्रेस की नई व्यवस्था पर तंज
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का बयान
कांग्रेस कर रही BJP की नकल पर नकल के लिए चाहिए अकल
कांग्रेस कितनी भी नई व्यवस्थाएं लागू करे अब देर हो चुकी
जब तक गांधी परिवार के पास नेतृत्व कांग्रेस उबर नहीं पाएगी।
Rewa News: नवविवाहिता की हत्या
रीवा: नवविवाहिता की हत्या
हत्या के बाद पति हुआ फरार
बदबू आने से पड़ोसियों को पता लगा
पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची
बिछिया थाना क्षेत्र का मामला
Lormi News: नवजात शिशु की लाश मिली
लोरमी: नवजात शिशु की लाश मिली
पैरावट में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
लोरमी थाने के ढोलगी गांव का मामला
Chhatarpur News: बीच सड़क पर दो युवकों में मारपीट
छतरपुर: बीच सड़क पर दो युवकों में मारपीट
लात-जूते से एक दूसरे को जमकर पीटा
प्रेम प्रसंग को लेकर आपस में भिड़े दोनों युवक
राहगीरों ने बनाया झगड़े का वीडियो
दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ विवाद
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
Jammu News: भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान
जम्मू-
भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान
जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके
किश्तवार में दहशत से घरों से बाहर निकले लोग
रिक्टर स्केल में 2.4 की तीव्रता मापी गई
अफगानिस्तान के फरखार में था भूकंप का केंद्र
Balod News: ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया
बालोद: ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया
हादसे में बाइक सवार की मौत, 1 घायल
पुलिस ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
Sagar News: लव जिहाद का मामला
सागर: लव जिहाद का मामला
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग
समुदाय विशेष की घर, दुकानों में लगाई आग
समुदाय विशेष के युवक के साथ भागी थी हिंदू युवती
कल बारात से ठीक पहले युवक के साथ भागी थी युवती
SP, ASP, समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद
सानौधा थाना क्षेत्र का मामला
MP News: विधानसभा की कार्यवाही LIVE करने पर HC ने सरकार से मांगा जवाब
MP विधानसभा की कार्यवाही LIVE करने पर HC ने सरकार से मांगा जवाब…
कांग्रेस विधायक सचिन यादव,प्रताप ग्रेवाल की याचिका पर HC की इंदौर बेंच ने 4 हफ्तों में मांगा जवाब…
कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही LIVE प्रसारण करने की मांग को लेकर लगाई थी याचिका…
HC ने कहा,विधानसभा की कार्यवाही लाइव क्यों नहीं दिखाई जाती जब 21 करोड़ रुपये केंद्र सरकार फंड जारी कर चुकी है…
Indore News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे गांधी नगर मेट्रो स्टेशन
इंदौर : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे गांधीनगर मेट्रो स्टेशन
प्रमुख सचिव और मेट्रो एमडी के साथ करेंगे मेट्रो का दौरा
5.9 किमी प्रायोरिटी कॉरिडोर का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे मेट्रो के अंदर बैठकर निरीक्षण,
इंदौर सांसद शंकर लालवानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव साथ में मौजूद
Raisen News: राज्यपाल मंगुभाई पटेल पहुंचे प्रतापगढ़
रायसेन: राज्यपाल मंगुभाई पटेल पहुंचे प्रतापगढ़
गौरव सम्मान कार्यक्रम में हो रहे शामिल
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद
MP News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी में बड़ी बैठक
वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी में बड़ी बैठक…
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक कुछ देर में होगी शुरू..
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा होंगे बैठक शामिल…
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी होंगे शामिल..
वक्फ बोर्ड संशोधित बिल को लेकर रणनीति होगी तैयार..
मोर्चा से जुड़े सांसद, विधायक भी मौजूद..
Raipur News: बंगाल की हिंसा पर HM विजय शर्मा ने कहा
बंगाल की हिंसा पर HM विजय शर्मा ने कहा
हमारे ही देश में हिंदू विस्थापित हो रहे हैं
हिंदुओं के लिए कैंप बनाए जा रहे हैं
स्थानीय पुलिस पर भी विश्वास नहीं हो रहा है
विपक्ष को वोट बैंक की चिंता है
इसलिए बंगाल पर कुछ नहीं बोलते
Umaria News: कार की डिग्गी में मिला जला शव
उमरिया: कार की डिग्गी में मिला जला शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस शव की पहचान में जुटी
घटना स्थल पर कार भी जली मिली
हत्या कर कार में आग लगाने की जता रहे आशंका
पाली थाने के घुनघुटी चौकी का मामला
Baloda Bazar News: अवैध रेत भण्डारण पर कार्रवाई
बलौदा बाजार-
अवैध रेत भण्डारण पर कार्रवाई
200 हाइवा अवैध रेत जब्त
10 लाख रुपए आंकी जा रही कीमत
पलारी के गिधपुरी क्षेत्र का मामला
खनिज विभाग ने की कार्रवाई
Ratlam News: इंस्टाग्राम पर मां कालिका पर अभद्र टिप्पणी
रतलाम: इंस्टाग्राम पर मां कालिका पर अभद्र टिप्पणी
कमेंट बॉक्स में यूजर ने की थी अभद्र टिप्पणी
हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने घेरा औद्योगिक क्षेत्र थाना
देर रात थाने में आरोपियों की गिरफ्तार की रखी मांग
एफआईआर दर्ज, समझाईश के बाद माने कार्यकर्ता
Vidisha News: खेत में लगी आग गांव तक पहुंची
विदिशा: खेत में लगी आग गांव तक पहुंची
आग लगने से 6 मकान हुए क्षतिग्रस्त
आग में झुलसने से दो भैसों की मौत
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Bijapur News: नक्सलियों का डंप बरामद
बीजापुर: नक्सलियों का डंप बरामद
मुर्कराजगुटटा की पहाड़ियों से हुआ बरामद
नक्सलियों ने बंकर में छिपाया था डंप
बंकर से 6 सोलर प्लेट, 6 जरकीन, 2 नक्सली वर्दी बरामद
पामेड़ थाना ईलाके का मामला
Raipur News: मां की हत्या और पत्नी को गंभीर घायल कर फरार हुआ सनकी बेटा गिरफ्तार
रायपुर…
कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर मां की हत्या और पत्नी को गंभीर घायल कर फरार हुआ सनकी बेटा गिरफ्तार…
शुक्रवार सुबह सनकी बेटा प्रदीप देवांगन ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन की हथौड़ी से मारकर की थी हत्या…
अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन को भी हथौड़ी से मारकर किया था घायल…
घायल पत्नी रामेश्वरी का मेकाहारा में इलाज जारी…
उरला थाना इलाके का मामला….
Raipur News: PSC घोटाले मामले में CBI की जांच पर बोले अरुण साव
रायपुर–
Psc घोटाले मामले में cbi की जांच पर बोले अरुण साव
Psc मामले में CBI की जांच आगे बढ़ रही है
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने लोगों के सपनों को तोड़ने का काम किया है
रैकेट बना कर युवाओं के सपनों को तोड़ा है
PSC घोटाले मामले में जांच हो रही, जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी
Surajpur News: बैंक चोरी की कोशिश नाकाम
सूरजपुर: बैंक चोरी की कोशिश नाकाम
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार
सेंट्रल बैंक में सेंधमारी कर घुसा था आरोपी
आरोपी से बाइक और औजार किया जब्त
झिलमिली इलाके की घटना
Baikunthpur News: प्राथमिक स्कूल के शिक्षक विक्रम सिंह निलंबित
बैकुण्ठपुर-
प्राथमिक स्कूल के शिक्षक विक्रम सिंह निलंबित
अनुपस्थित रहने के कारण हुई कार्रवाई
शासकीय प्राथमिक पाठशाला टीपकापारा में पदस्थ थे शिक्षक
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने की कार्रवाई
तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मुरैना दौरा
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मुरैना दौरा
सुबह 10.30 बजे दिल्ली से पहुंचेंगे ग्वालियर
ग्वालियर हेलीपेड से मुरैना बड़ागांव नावली में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
12.50 से 3 बजे तक सीएम हाउस में समय आरक्षित
03.00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस से जल गंगा संवर्धन अभियान की लेंगे बैठक
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी होंगे शामिल
04.00 से 05.00 बजे तक वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित ऐसे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों, जो आगामी दिनों में प्रस्तावित है, के आयोजन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक
Bhilai News: खड़ी मेटाडोर से टकराए बाइक सवार
भिलाई: खड़ी मेटाडोर से टकराए बाइक सवार
हादसे में बाइक सवार 2 की मौत, 1 घायल
सामने से आ रहे बुजुर्ग भी हादसे में घायल
भिलाई पावर हाउस स्टेशन के सामने की घटना
26 Trains Cancelled News: भोपाल मंडल की 26 से अधिक ट्रेनें निरस्त
भोपाल
भोपाल मंडल की 26 से अधिक ट्रेनें निरस्त
15 हजार से अधिक यात्रियों को होगी असुविधा
यशवंतपुर, कोचुवेली सहित कई गाड़ियां निरस्त
गोरखपुर मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त रहेंगी
पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस 2 मई 2025 को रद्द रहेगी
गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 19 अप्रैल एवं 3 मई 2025 को रहेगी
गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस: 27 अप्रैल, 1, 2 एवं 4 मई 2025 को रद्द रहेगी
कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस: 30 अप्रैल, 4, 6 एवं 7 मई 2025 को रद्द रहेगी
ट्रेन की स्थिति की जानकारी के लिए NTES वेबसाइट या NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें.
Karnataka CET Exam Controversy: CET एग्जाम में छात्रों के निकलवाए गए जनेऊ और कलावा
कर्नाटक के CET एग्जाम में छात्रों के निकलवाए गए जनेऊ और कलावा
‘जनेऊ’ उतरवाने वाले परीक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज
जनेऊ उतारने को लेकर विवाद के चलते कई छात्रों ने नहीं दी परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने मामले की जांच और कार्रवाई का दिया था आश्वासन
शहर के ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों ने कार्रवाई को लेकर पुलिस से भिड़े
पुलिस परीक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR के बाद जांच में जुटी
Bhopal News: युवक को नग्न कर बुरी तरह पीटा
भोपाल
भोपाल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने
युवक को नग्न कर बुरी तरह पीटा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आरोपी एक युवक को बेल्ट से मार रहा है
वहां मौजूद आरोपी के साथी ने बनाया वीडियो
वीडियो में मार खा रहा है युवक नारियल खेड़ा भोपाल का रहने वाला
वीडियो में पीड़िता से बुलवाया जा रहा अरबाज मेरा बाप है
पीड़ित का नाम सुबुर जिसे तीन से चार आरोपियों ने पीटा
घटना लगभग दो हफ्ते पुरानी बताई जा रही है
पुराने विवाद में अरबाज और उसके साथियों ने सुबुर को पीटा
वायरल वीडियो से परेशान होकर युवक ने जान देने की दी धमकी
गौतम नगर थाना क्षेत्र का मामला
Gwalior News: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का दौरा
ग्वालियर
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का दौरा
सुबह 10 प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक,
GRMC मेडिकल कॉलेज की साधारण सभा की बैठक में होंगे शामिल,
मुरैना में शनिचरा मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।
Gwalior News: बैंक कॉलोनी में प्लॉट को लेकर विवाद
ग्वालियर
बैंक कॉलोनी में प्लॉट को लेकर विवाद,
पुलिस और वकीलों में देर रात जमकर हुआ विवाद,
दोनों पक्षों में हुई मारपीट,
देर रात का विवि थाना क्षेत्र का मामला।
Indore News: नरवाई फसल अवशेष जलाने वाले किसानो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इंदौर : नरवाई फसल अवशेष जलाने वाले किसानो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अब तक 18 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ,
कनाड़िया ,मल्हारगंज, खुड़ैल, सहित ग्रामीण इलाकों में दर्ज हुए मामले
अर्थ दण्ड भी वसूल रहा जिला प्रसाशन
Indore News: एमवाय अस्पताल में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी
इंदौर : एमवाय अस्पताल में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी
भोपाल से मिली स्वीकृति
देश भर के डॉक्टर्स के लिए बनेगा प्रशिक्षण का केंद्र,
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था
प्रस्ताव के मुख्यायल से मिली मंजूरी…
रोबोटिक सर्जरी वाला प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन जाएगा एमवाय अस्पताल
MP News: मध्य प्रदेश में चिता प्रोजेक्ट का विस्तार
भोपाल
मध्य प्रदेश में चिता प्रोजेक्ट का विस्तार
शिवपुरी की कूनो नेशनल पार्क के साथ गांधी सागर सेंचुरी में भी होगा चीतों का नया घर
20 अप्रैल को गांधी सागर सेंचुरी में छोड़े जाएंगे चीते
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चीतों का पुनर्वास
राज्य सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है
चीता प्रोजेक्ट का विस्तार कर गांधीसागर अभयारण्य में 20 अप्रैल को छोडे जायेंगे चीते
कूनो नेशनल पार्क के बाद मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश में बनेगा चीतों का दूसरा घर
Raipur News: छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव जारी
रायपुर:छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव जारी
राजधानी में दिन भर धूप के बाद शाम को बूंदाबांदी
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बनी बारिश की स्थिति
आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना
बस्तर संभाग के सभी जिलों में हो रही हल्की बारिश
अगले चार-पांच दिनों में दिन के तापमान में होगी हल्की वृद्धि
आज राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात में पर 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना
शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
Manendragarh News: आज 10 वार्डो में बाधित रहेगी पेयजल सप्लाईआज 10 वार्डो में बाधित रहेगी पेयजल सप्लाई
मनेंद्रगढ़: आज 10 वार्डो में बाधित रहेगी पेयजल सप्लाई
मौहारपारा के ओव्हरहैड टैंक की सफाई का होगा काम
वार्ड नं. 1 से 6 और 14 से 17 में बाधित रहेगी पानी सप्लाई
नपा परिषद ने एक दिन पहले ही दी थी सूचना
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...ब्यूरोक्रेसी
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm