Home » Ibc24 Originals » Karnataka CET Exam Controversy: 'Take off the sacred thread, then we will enter the exam
Karnataka CET Exam Controversy: ‘जनेऊ उतारो, तब देंगे एग्जाम सेंटर में एंट्री’ CET परीक्षा के लिए आए छात्र ने इनकार कर छोड़ी परीक्षा, जानें क्या है पूरा मामला
Ads
'जनेऊ उतारो, तब देंगे एग्जाम सेंटर में एंट्री'...Karnataka CET Exam Controversy: 'Take off the sacred thread, then we will enter the exam
कर्नाटक: Karnataka CET Exam Controversy: कर्नाटक में आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) परीक्षा के दौरान एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों से जबरन ‘जनेऊ’ और ‘कलावा’ उतरवाने की घटना सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
Karnataka CET Exam Controversy: बताया जा रहा है कि कई छात्रों को परीक्षा से पहले उनके धार्मिक प्रतीकों जनेऊ और कलावा उतारने के लिए मजबूर किया गया जिससे आहत होकर कई छात्रों ने परीक्षा देने से ही इनकार कर दिया। इस मामले में परीक्षा अधिकारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है। घटना को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री ने जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Karnataka CET Exam Controversy: इस घटनाक्रम से नाराज़ ब्राह्मण समुदाय के लोग पुलिस के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस ने संबंधित परीक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले ने राज्य में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और धार्मिक आस्था के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कर्नाटक CET परीक्षा में "जनेऊ" और "कलावा" उतरवाने की घटना क्यों हुई?
इसका कारण परीक्षा केंद्रों में लागू ड्रेस कोड बताया जा रहा है, लेकिन छात्रों का आरोप है कि धार्मिक प्रतीकों के साथ भेदभाव किया गया, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं।
क्या "जनेऊ" पहनने से CET परीक्षा में बैठने पर रोक लगाई गई थी?
कुछ केंद्रों पर छात्रों से जबरन जनेऊ उतरवाया गया, लेकिन ऐसा कोई आधिकारिक नियम नहीं है। यह कदम केंद्र-विशेष पर लागू किया गया था, जिसे अब जांच के दायरे में लिया गया है।
क्या CET परीक्षा विवाद में FIR दर्ज हुई है?
हाँ, संबंधित परीक्षा अधिकारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है।
क्या भविष्य में CET परीक्षा में "धार्मिक प्रतीकों" पर कोई स्पष्ट गाइडलाइन बनेगी?
शिक्षा मंत्री ने संकेत दिया है कि भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तैयार की जाएगी, जिससे किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे।
"कर्नाटक CET परीक्षा में जनेऊ" विवाद को लेकर सरकार की क्या प्रतिक्रिया है?
सरकार ने इस मामले को गंभीर मानते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।