Burhanpur News: नवरात्रि पर इंसानियत शर्मसार! नाबालिग मां ने नवजात का गला घोंटकर फेंका, ICU में ज़िंदगी से लड़ रही मासूम, करतूत जान डॉक्टर भी कांप उठे
Burhanpur News: नवरात्रि पर इंसानियत शर्मसार! नाबालिग मां ने नवजात का गला घोंटकर फेंका, ICU में ज़िंदगी से लड़ रही मासूम, करतूत जान डॉक्टर भी कांप उठे

Burhanpur News
- बुरहानपुर में दिल दहला देने वाली घटना,
- माँ ने नवजात को फेंका,
- गला घोंटने की भी कोशिश,
बुरहानपुर: Burhanpur News: नवरात्रि के इस पावन पर्व पर जहाँ पूरे देश में कन्याओं का पूजन किया जा रहा है वहीं बुरहानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। ज़िला अस्पताल में एक नाबालिग माँ ने अपनी ही नवजात बच्ची को मौत के हवाले करने की कोशिश की। सवाल उठता है मासूम का क्या कसूर था।
बुरहानपुर ज़िला अस्पताल में जहाँ खुशियों की किलकारियाँ गूंजनी चाहिए थीं वहाँ मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार को एक नाबालिग माँ ने अस्पताल के वॉशरूम में चुपचाप बच्ची को जन्म दिया लेकिन माँ का ममत्व पल भर में पत्थर बन गया। जन्म देने के तुरंत बाद उसने पहले मासूम का गला घोंटने की कोशिश की और फिर नवजात को अस्पताल की ऊँचाई से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि ज़िंदगी ने हार नहीं मानी मासूम किसी तरह बच गई लेकिन उसके गले पर गहरी चोटों के निशान रह गए।
Burhanpur News: घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत SNCU में भर्ती किया। हालत बेहद नाज़ुक थी सर्जरी के बाद गले पर पाँच टांके लगाए गए। फिलहाल मासूम ICU में ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वारदात की खबर मिलते ही लालबाग थाना पुलिस तुरन्त जिला अस्पताल पहुँच गई और माँ को हिरासत में ले लिया गया। वहीं आज जिला बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य भी अस्पताल पहुँचे और अब पूरे मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़ें
- 11वीं छात्रा की संदिग्ध मौत, आधी रात घर में इस हाल में मिली लाश, नवरात्रि पर घर वाले गए थे गरबा खेलने
- 5 युवकों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, नेशनल हाईवे पर ख़तरनाक स्टंट, स्कूटी पर बैठकर करने लगा ये जानलेवा काम
- मां-बेटे की निर्मम हत्या का राज़! इस वजह से 5 आरोपियों ने उतरा मौत के घाट, डबल मर्डर का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना बुरहानपुर जिला अस्पताल की है जहाँ एक नाबालिग माँ ने वॉशरूम में बच्ची को जन्म देकर उसे मारने की कोशिश की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Burhanpur News: Minor mother tries to kill newborn on Navratri
बुरहानपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm