पीएम गतिशक्ति के तहत 11 लाख करोड़ रुपये की 106 ढांचागत परियोजनाएं मंजूरी के लिए भेजी गईं
पीएम गतिशक्ति के तहत 11 लाख करोड़ रुपये की 106 ढांचागत परियोजनाएं मंजूरी के लिए भेजी गईं
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) पीएम गतिशक्ति पहल के तहत चालू वित्त वर्ष में अबतक विभिन्न मंत्रालयों की 11 लाख करोड़ रुपये की 106 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इन परियोजनाओं की अनुशंसा पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत गठित नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) द्वारा की गई है।
एनपीजी की 55वीं बैठक के दौरान कुल 14,081 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का आकलन किया गया। इनमें रेलवे और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालयों की तीन-तीन परियोजनाएं शामिल हैं।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, “इससे, पीएम गतिशक्ति पहल शुरू होने के बाद एनपीजी द्वारा आकलन की गई परियोजनाओं की कुल संख्या 106 हो गई और इनकी कुल लागत 11 लाख करोड़ रुपये हो गई।”
अंतर-मंत्रालयी एनपीजी हर 15 दिन में बैठक करता है।
भाषा अनुराग अजय
अजय

Facebook


