Kenya Girls School Fire: आधी रात मौत का तांडव! गर्ल्स स्कूल में 16 छात्राओं की जिंदा जलकर मौत… मची चीख-पुकार
Kenya Girls School Fire: गर्ल्स छात्रावास में आग लगने से 16 छात्राओं की जलकर मौत हो गई, जबकि 74 अन्य छात्राएं घायल हैं।
Kenya Girls School Fire/Image: AI Generated
- केन्या के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत
- 74 से ज्यादा छात्राएं घायल, अस्पताल में इलाज जारी
- राष्ट्रपति विलियम रूटो ने जताया दुख, जांच के आदेश
Kenya Girls School Fire: केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स छात्रावास में आग लगने से 16 छात्राओं की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे लड़कियों के डॉर्मिटरी में आग भड़क उठी। हादसे में अब तक 16 छात्राओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 74 अन्य छात्राएं घायल हैं। सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी है।
शिक्षा मंत्री जूलियस ओगाम्बा ने कहा कि 79 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। आग गिलगिल क्षेत्र में स्थित एक आवासीय विद्यालय उतुमिशी गर्ल्स स्कूल (Kenya Girls School Fire) के छात्रावासों में लगी। इस विद्यालय में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
राष्ट्रपति ने जताया शोक
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने (Kenya Girls School Fire) हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों के साथ है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
प्रशासन ने कहा है कि आग लगने (Kenya Girls School Fire) के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों सहायता की जा रही है। केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगने की घटनाएं आम हैं। इनमें से कुछ घटनाएं आगजनी के कारण होती हैं, जबकि कुछ बिजली संबंधी खराबियों की वजह से होती हैं।
ये भी पढ़ें
- Shivani Murder Case Truth: जिस युवती की सिर कटी मिली थी लाश… जिंदा वापस लौटी? देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखे, इधर हत्या के आरोप में जेल भेजे गए भाई और पिता
- Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा
- ओडिशा में मां-बेटे को हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में महिला पुलिस निरीक्षक निलंबित

Facebook


