वीगालैंड डेवलपर्स के आईपीओ को 13.55 गुना अभिदान

वीगालैंड डेवलपर्स के आईपीओ को 13.55 गुना अभिदान

वीगालैंड डेवलपर्स के आईपीओ को 13.55 गुना अभिदान
Modified Date: September 15, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: September 15, 2026 7:40 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन मंगलवार को 13.55 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,13,07,692 शेयर की पेशकश के मुकाबले 15,32,74,397 शेयर के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 18.03 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 17.76 गुना बोलियां मिली जबकि खुदरा निवेशकों के हिस्से को 9.24 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निर्गम में 1.50 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनसे कुल 210 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 63 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की जारी परियोजनाओं के आंशिक वित्तपोषण, भूमि अधिग्रहण और सामान्य कंपनी कार्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में