Gold Rate 25 June 2026: सोना खरीदने वालों की खुल गई किस्मत! इस कैरेट का गोल्ड 1.33 लाख रुपये से नीचे फिसला, जानिए क्यों खुश हैं खरीदार?
Gold Rate 25 June 2026: डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रह है। वैश्विक संकेतों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में नरमी बना हुआ है।
(Gold Rate 25 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
- देशभर में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट जारी।
- डॉलर मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा।
- चेन्नई में सोना सबसे महंगा, दिल्ली-मुंबई में तुलनात्मक रूप से कम भाव।
नई दिल्ली: Gold Rate 25 June 2026 in India: देशभर सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज 25 जून को भी ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे उन लोगों को राहत मिली है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सोने के दाम पर दबाव बना हुआ है इसके कारण कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।
दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या हैं भाव? (Gold Price in Major Cities)
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,440 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में अधिक हैं जहां 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
दिल्ली में आज का सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| ग्राम (Gram) | 24 कैरेट (24K) | 22 कैरेट (22K) | 18 कैरेट (18K) |
| 1 ग्राम | ₹14,447 (-₹1) | ₹13,244 (-₹1) | ₹10,839 (-₹1) |
| 8 ग्राम | ₹1,15,576 (-₹8) | ₹1,05,952 (-₹8) | ₹86,712 (-₹8) |
| 10 ग्राम | ₹1,44,470 (-₹10) | ₹1,32,440 (-₹10) | ₹1,08,390 (-₹10) |
| 100 ग्राम | ₹14,44,700 (-₹100) | ₹13,24,400 (-₹100) | ₹10,83,900 (-₹100) |
अहमदाबाद, भोपाल और अन्य शहरों का हाल (Gold Prices in other Cities)
अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता, रायपुर और लखनऊ जैसे शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में खरीदारी सामान्य बनी हुई है। लेकिन कई खरीदार कीमतों में और कमी का इंतजार कर रहे हैं।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,08,390 | ₹ 1,32,440 | ₹ 1,44,470 |
| मुंबई | ₹ 1,08,240 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,44,320 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,08,390 | ₹ 1,32,340 | ₹ 1,44,370 |
| चेन्नई | ₹ 1,11,690 | ₹ 1,33,490 | ₹ 1,45,630 |
| कोलकाता | ₹ 1,08,240 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,44,320 |
| हैदराबाद | ₹ 1,08,240 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,44,320 |
| रायपुर | ₹ 1,08,240 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,44,320 |
| भोपाल | ₹ 1,08,390 | ₹ 1,32,340 | ₹ 1,44,370 |
| लखनऊ | ₹ 1,08,390 | ₹ 1,32,440 | ₹ 1,44,470 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,08,390 | ₹ 1,32,440 | ₹ 1,44,470 |
क्यों सस्ता हो रहा है सोना? (Why is Gold Getting Cheaper?)
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना है। विदेशी बाजार में हाजिर सोना 4,058.10 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। डॉलर मजबूत होने पर आमतौर पर सोने की मांग कम होती है। जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई देता है। इसी कारण से पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में नरमी बनी हुई है।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों का सोने का भाव (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (24K) | बदलाव | 22 कैरेट (22K) | बदलाव |
| 25 जून 2026 | ₹ 14,447 | ₹ -1 | ₹ 13,244 | ₹ -1 |
| 24 जून 2026 | ₹ 14,448 | ₹ -27 | ₹ 13,245 | ₹ -25 |
| 23 जून 2026 | ₹ 14,475 | ₹ -338 | ₹ 13,270 | ₹ -310 |
| 22 जून 2026 | ₹ 14,813 | ₹ 190 | ₹ 13,580 | ₹ 175 |
| 21 जून 2026 | ₹ 14,623 | ₹ 0 | ₹ 13,405 | ₹ 0 |
| 20 जून 2026 | ₹ 14,623 | ₹ 22 | ₹ 13,405 | ₹ 20 |
| 19 जून 2026 | ₹ 14,601 | ₹ -365 | ₹ 13,385 | ₹ -335 |
| 18 जून 2026 | ₹ 14,966 | ₹ -159 | ₹ 13,720 | ₹ -145 |
| 17 जून 2026 | ₹ 15,125 | ₹ -27 | ₹ 13,865 | ₹ -25 |
| 16 जून 2026 | ₹ 15,152 | ₹ -16 | ₹ 13,890 | ₹ -15 |
चांदी भी हुई सस्ती (Silver has Also Become Cheaper)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 25 जून को चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 60.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ती है तो निवेशक फिर से सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 25 June 2026: सुबह बाजार खुलने से पहले आया ये बड़ा संकेत! गिफ्ट निफ्टी दिखा रहा दम, HCL समेत इन शेयरों में छिपा है मुनाफे का बड़ा खजाना!
- Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप से डोली धरती, 10 हजार से ज्यादा की मौत, देखते ही देखते मच गई भीषण अफरा-तफरी
- Kisano ke Liye Khushkhabri: छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 15000 रुपए, धान का सीजन शुरू होने से पहले आई बड़ी खुशखबरी, अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने साय सरकार की खास योजना

Facebook


