Stock Market 25 June 2026: सुबह बाजार खुलने से पहले आया ये बड़ा संकेत! गिफ्ट निफ्टी दिखा रहा दम, HCL समेत इन शेयरों में छिपा है मुनाफे का बड़ा खजाना!

Stock Market 25 June 2026: 25 जून को शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी की मजबूती और वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेत निवेशकों के उत्साह को बढ़ा रहा है। आज खबरों के कारण भारती एयरटेल और HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर खास नजर रहेगी। जिनसें कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है।

Stock Market 25 June 2026: सुबह बाजार खुलने से पहले आया ये बड़ा संकेत! गिफ्ट निफ्टी दिखा रहा दम, HCL समेत इन शेयरों में छिपा है मुनाफे का बड़ा खजाना!

(Stock Market 25 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 25, 2026 / 08:56 am IST
Published Date: June 25, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों से बाजार में तेजी की उम्मीद।
  • वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा।
  • निफ्टी के लिए 24,100-24,200 और बैंक निफ्टी के लिए 58,500 अहम स्तर।

नई दिल्ली: Stock Market 25 June 2026: आज 25 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेत के कारण निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। वहीं एशियाई बाजारों से भी मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स गिरावट में है। वहीं, शंघाई कंपोजिट में भी हल्की नरमी दिखाई दे रही है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी में मजबूती (Strength in Nifty and Bank Nifty)

24 जून के कारोबारी सत्र में निफ्टी और बैंक निफ्टी ने निचले स्तरों से शानदार वापसी की थी। आईटी, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। जिससे निफ्टी फिर से 24,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। मध्य पूर्व में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों की चिंता घटी है। इसका असर बाजार पर भी सकारात्मक रूप से दिखाई दे रहा है।

आज किन स्तरों पर रहेगी नजर (All eyes will be on these Levels)

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,100 से 24,200 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। यदि इंडेक्स इस सीमा को पार कर लेता है तो 24,500 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर 23,800 से 23,750 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 58,500 का स्तर अहम रहेगा। इसके ऊपर जाने पर इंडेक्स 58,800 से 59,000 तक जा सकता है। जबकि 57,500 से 57,400 का दायरा महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

इन शेयरों में रहेगी हलचल (These Stocks will see some Action)

आज भारती एयरटेल, IRFC, जुबिलेंट फार्मोवा, HCL टेक्नोलॉजीज, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, डेल्हीवरी, पाइन लैब्स, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज और एविएंस बायोमेडिकल्स जैसे शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारती एयरटेल की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाई है जिससे कंपनी को फायदा मिल सकता है। वहीं, जुबिलेंट फार्मोवा की सहयोगी कंपनी को टैक्स राहत मिली है। दूसरी ओर HCLTech ने नोकिया के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके तहत AI आधारित नेटवर्क ऑटोमेशन और नई तकनीकों के विकास पर काम किया जाएगा। इन खबरों के चलते इन शेयरों में कारोबार के दौरान गतिविधि देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।