7th pay commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, DA के बाद अब TA को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
7th pay commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, DA के बाद अब TA को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खबरों के बीच अब ट्रैवलिंग अलाउंस को लेकर बड़ा अपटेड आया है। केंद्र सरकार ने TA की समय सीमा बढ़ाने के बाद अब इसे 15 जून 2021 से लागू कर दिया। TA क्लेम सब्मिशन की समय सीमा अब 60 से बढ़कर 180 दिन हो गया है।
Read More News: 6th pay commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला, जुलाई से 11 हजार रुपए बढ़कर मिलेगी सैलरी
इस सुविधा से रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी अपनी यात्रा के बाद 180 दिन यानि 6 महीने तक क्लेम फाइल कर सकते हैं। लेकिन टूर, ट्रांसफर और ट्रेनिंग के लिए TA क्लेम की समय सीमा 60 दिन ही रहेगी। बता दें कि इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की हो रही है। DA पेमेंट को लेकर इसी महीने 26 जून अहम बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में DA की बढ़ोतरी और डेढ़ साल के बकाए एरियर पर बात होगी।
Read More News: वीरांगना पर दंगल क्यों…आमजन को इससे क्या हासिल होगा?
इससे पहले ही केंद्र सरकार ने ट्रैवलिंग अलाउंस की समय सीमा 180 दिन कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर कई केंद्रीय कर्मचारियों ने खुशी जताई है। कहना है कि सरकार की यह कदम काफी अच्छा है और कर्मचारियों के पक्ष में है। कम समय मिलने के कारण कई बार कर्मचारियों को परेशानी हुई है। ऐसे वक्त ये फैसला लेना काफी सकारात्मक कदम है।
Read More News: आदिवासियों के दुश्मन नक्सली…ये बात बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को कैसे समझाएगी सरकार?
केंद्रीय कर्मचारियों के हाथ आएगी बड़ी रकम!
26 जून को JCM की राष्ट्रीय परिषद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की मीटिंग होनी है। मीटिंग का एजेंडा केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA बकाए और पेंशनरों को DR का भुगतान करना है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मंजूरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है। देश के लाखों केंद्रय कर्मचारियों के हाथों बड़ी रकम आएगी। फिलहाल कर्मचारियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
Read More News: शिक्षक ने कर ली थी दूसरी शादी, पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर खुद झूल गई फांसी पर

Facebook


